स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज बनाने में किशोरियों की भूमिका अहम : डा. मानव
स्वच्छता अभियान में शामिल किशोर – किशोरियाँ परिजनों को करेंगे जागरूक ..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#khabreTv: हिलसा ( नालंदा ) साफ़ – सुथरा रहकर ही स्वस्थ और स्वच्छ समाज की परिकल्पना संभव है . उक्त बातें गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जाने माने समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने मंगलवार को मध्य विद्यालय कछियावाँ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों बच्चों , किशोरियों को संबोधित करते हुए कही . वहीं संगोष्ठी के माध्यम से प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की भी नसीहत दी गई . इस मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि नशा हर तरह के अपराध की जननी है . शराब तंबाकू तन मन के डाकू है जो न केवल स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है बल्कि संस्कार भी चौपट कर देता है . उन्होंने कहा कि लोग गंदगी तो फैलाते है लेकिन सफ़ाई से उनको एतराज है . सब कुछ लोग दूसरों के भरोसे छोड़ देते है . किशोरियाँ अगर चाहे तो अपने अभिभावकों को प्रेरित कर सकती हैं . स्वच्छ ग्राम पंचायत तभी बनेगा जब सभी ग्रामीण भाई जहां – तहाँ कचरा नहीं फैलाएंगे . इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर भी चर्चा की तथा उससे होने वाले फ़ायदे के बारे में विस्तार से बताया . इस दौरान उपस्थित दर्जनों किशोरियों ने अपने अपने अभिभावकों को नशे से दूर रखने तथा स्वच्छता अभियान को तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया .इस मौक़े पर चंद्रशेखर आज़ाद, गीता कुमारी, उमा कुमारी, अनन्या राज, पूनम कुमारी, मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे .
