नालंदा जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य प्रारंभ किया गया….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नालंदा जिला अंतर्गत विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त प्रथम चरण में मतदान दिवस 6 नवंबर 2025 को चुनाव संपन्न कराने हेतु आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से नालंदा जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का कार्य प्रारंभ किया गया है ।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि
17. 10.2025
नाम निर्देशन पत्र के संवीक्षा की तिथि 18 .10. 2025
अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 20 .10. 2025
नाम निर्देशन का समय एवं स्थान निम्नलिखित हैं –
नाम निर्देशन का समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक ।
1. 171 – अस्थावां विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, श्री विजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहार शरीफ के कार्यालय कक्ष में नामांकन कार्य किया जा रहा है ।
2. 172 – बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी , श्री वैभव नितिन काजले, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ के कार्यालय कक्ष में नामांकन कार्य किया जा रहा है ।
3. 173 – राजगीर (अ ०जा०) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, श्री आशीष नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, के कार्यालय कक्ष में नामांकन किया जा रहा है ।
4. 174- इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी , श्रीमती रश्मि कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा के कार्यालय कक्ष में नामांकन कार्य किया जा रहा है ।
5. 175- हिलसा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी , श्री अमित कुमार पटेल, अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा के कार्यालय कक्ष में नामांकन कार्य जा रहा है ।
6. 176- नालन्दा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी,श्री मनीष शर्मा, अपर समाहर्ता – सह – अपर जिला दंडाधिकारी, नालंदा के कार्यालय कक्ष में नामांकन किया जा रहा है ।
7. 177 – हरनौत विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी , श्री श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, उप विकास आयुक्त, नालंदा के कार्यालय कक्ष में नामांकन कार्य किया जा रहा है।
विधानसभा वार आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने संबंधी विवरणी निम्नवत है :-
171-अस्थावां NR 0 /नॉमिनेशन 0
172- बिहारशरीफ NR 5
अशोक कुमार, सुनील कुमार ,मनोज कुमार ,अमित कुमार ,शमीम अख्तर ।
/ नॉमिनेशन 0
173 -राजगीर (अ.जा) NR 1
कौशल किशोर
/ नॉमिनेशन 0
174 -इस्लामपुर NR 3
कुमार हरि नारायण सिंह यादव, सीताराम सिंह ,राकेश कुमार रौशन ।
/नॉमिनेशन 0
175- हिलसा NR 2
सुधीर कुमार ,कौशल कुमार
/ नॉमिनेशन 0
176- नालंदा NR 4
प्रियदर्शी अशोक, कौशलेंद्र कुमार ,बैजनाथ प्रसाद, कुमारी पूनम सिन्हा ।
/ नॉमिनेशन 0
177 -हरनौत NR 1
हरि नारायण सिंह
/नॉमिनेशन 0
स्वच्छ ,निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शिता पूर्वक नाम निर्देशन कार्य करने के उद्देश्य से नामांकन स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क सेंटर/ वेटिंग रूम /सीसीटीवी कैमरे , वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
