• Fri. Apr 17th, 2026

#bihar: बीजेपी महिला मोर्चा नालंदा जिला की अध्यक्ष के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम…

Bykhabretv-raj

Apr 16, 2026

 

 

 

 

 

 

 

बीजेपी महिला मोर्चा नालंदा जिला की अध्यक्ष के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  16/04/2026 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नालंदा जिला की अध्यक्ष श्रीमती रुचि श्रीवास्तव के नेतृत्व में नई सराय स्थित प्रणब मैरिज सिटी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण अधिनियम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों, शिक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकांता सिन्हा, महिला मोर्चा महामंत्री इंदु कुशवाहा, डॉ रेणु जी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम ने महिलाओं के आत्मविश्वास को सशक्त करने और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने का एक मजबूत संदेश दिया।