• Fri. Apr 17th, 2026

#bihar: मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के बनने की ऐतिहासिक खुशी के साथ रंगों में सराबोर जश्न…

Bykhabretv-raj

Apr 16, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के बनने की ऐतिहासिक खुशी के साथ रंगों में सराबोर जश्न…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार में प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के बनने की खुशी में बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर भव्य उत्सव मनाया गया।
इस ऐतिहासिक क्षण को कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने रंग-गुलाल के साथ होली के रूप में मनाते हुए अपनी अपार खुशी व्यक्त की। चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ते रहे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते नजर आए। माहौल पूरी तरह उत्साह, उमंग और गर्व से सराबोर रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्लू, डॉ. आशुतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री रजीब रंजन, अमरकांत भारती, रुचि श्रीवास्तव, प्रविला देवी, शंभू कश्यप, रीना राज, अमित शान, सोनू कुमार हिंदू, आलोक कुमार, प्रेम सागर, राहुल कुमार, संजीव कुमार, रौशन यादव, गोपाल कुमार, धीरज पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की और यह संकल्प लिया कि पार्टी के नेतृत्व में बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!
सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!