वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कुल लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनी चार योजनाओं का उद्घाटन किया।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील ने अपने विधानसभा क्षेत्र के वनवारीपुर, दोसूत, पतासँग और मिल्कीपर गांवों में कुल लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनी चार योजनाओं का उद्घाटन किया। दोसूत पंचायत के रविदास टोला में सिलपट छत पर स्थित सामुदायिक भवन का उद्घाटन मंत्री ने सीढ़ियों पर चढ़कर किया। वहीं पचासा वनवारीपुर गांव में छठ घट और मिल्की पर गांव में पीसीसी ढलाई का उद्घाटन किया गया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।मीडिया से बातचीत में मंत्री डॉ. सुनील ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,“संवैधानिक पद पर बैठकर किसी पदाधिकारी को धमकाने का हक किसी को नहीं है। अगर कोई अधिकारी गलत है तो उसके लिए सरकार है। विपक्ष को लगता है कि उनकी सरकार कभी आएगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि महागठबंधन (कांग्रेस) की सरकार अब देश में आने वाली है।”उन्होंने आगे कहा,“राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को यह गांठ बांध लेनी चाहिए कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराना नामुमकिन है। कांग्रेस हर तरह से थक-हार चुकी है, और जनमत से जीत न पाने के कारण तरह-तरह के जाल जनता के बीच बिछा रही है। मंत्री डॉक्टर सुनील ने कहा कि जिस तरह से डबल इंजन की सरकार में पूरे बिहार में विकास हुआ है। आप इसी विकास के मुद्दे पर एक बार फिर से हमें अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाने का काम करे। इस मौके बीजेपी नेता बिट्टू सिंह शुभम कुमार रविरंजन पाण्डेय,धर्मवीर पासवान,रणविजय सिन्हा छोटू कुमार पप्पू कुमार मनोज सिंह,ब्रजेश प्रसाद,भोला पासवान,मुकेश पासवान,श्रीकांत प्रसाद, मौजूद रहे।
