सडकों के निर्माण से आवागमन में होती है सुविधा : श्रवण
मंत्री ने 79 लाख कि लागत वाली दो सड़क का किया शिलान्यास…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : बिहारशरीफ. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं नालंदा विधायक श्रवण कुमार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के राणाबिगहा पंचायत में कुल करीब 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी उपस्थिति में उन्होंने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राणाबिगहा पंचायत के एनएच-31 दीपनगर से नई डीआरसीसी भवन तक की सड़क के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं दूसरी योजना के तहत राणाबिगहा पक्की सड़क से जिला स्कूल होते हुए सिपाह पुल तक की सड़क 53 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास में गति आएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने न सिर्फ शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण इलाकों के चहुँमुखी विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि आज राणाबिगहा जैसे गांव में भी विकास की रोशनी पहुंच चुकी है, जो सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मंत्री ने राणाबिगहा पंचायत में 898 लोगों को वृद्धा पेंशन, 74 लोगों को दिव्यांग पेंशन और 292 विधवाओं को विधवा पेंशन दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही मंत्री ने जानकारी दी कि नालंदा में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से भव्य रिवर फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी एक नया आयाम मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हर पंचायत में चरणबद्ध तरीके से योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी जैसी सुविधाएं मिल सकें।इस मौके पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा युगल किशोर मुखिया पूर्व सरपंच डेजी देवी इंदु सिन्हा अमरेश कुमार भोला प्र निरज कुशवाहा छोटू कुशवाहा प्रवण केवट शिवनंदन मिस्त्री प्रदीप मुखिया रविशंकर प्रसाद संजय शर्मा विशुनदेव प्रसाद आनंद वर्मा सरयुग रविदास सुबोध पंडित मुन्ना मांझी भाजपा नेता राजू कुशवाहा बब्लू सिंह धर्म केवट जयन्त शर्मा गुलशन कुशवाहा बिट्टू कुशवाहा संजय प्र किशोर प्र छोटे लाल उपेन्द्र दिलवाला आकाश कु काजल भूषण प्र दीपक कु संतोष कुमार जय केवट सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के लिए मंत्री का आभार जताया और उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया।
