बिहार के चहुंमुखी विकास को सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार।

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ नगरनिगम के वार्ड नं 49 राणाबिगहा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से नवनिर्मित प्रेम पुस्तकालय दोहरीकरण कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश मांडल को आगे बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है।हमारे नेता बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बिहार की जनता से वादा किया वो पूरा ही नहीं उससे ज्यादा काम बिहार में करके दिखाया आजादी के बाद बिहार के विकास का सपना हमारें महापुरुषों स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसे पूरा करने का नाम किया है अब बिहारी कहलाना गौरव और सम्मान की बात है ये परिवर्तन हमारी सरकार ने किया है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से हर बिहारवासी के मन में विश्वास का संचार किया है।सड़क, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके उल्लेखनीय कार्यों ने बिहार को एक नई पहचान दी है।जनता का असीम स्नेह प्यार और आशीर्वाद ही उनके सामाजिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है।उनके समर्पण, निष्ठा और निरंतर कार्य करते रहने के कारण आज जनता उन्हें प्यार से ‘सुशासन बाबू’, ‘बिहार के आर्किटेक्ट’ और ‘विकास पुरुष’ कहती है। लोगों का यही प्यार और यही विश्वास नीतीश को विशिष्ट बनाता है बिहार की महिलाएँ, जिन्हें घर से बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता था, आज वे निर्भीक होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं।महिला सशक्तिकरण को साकार करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए हैं एक महिला के सशक्त होने से एक परिवार आगे बढ़ा और परिवारों के आगे बढ़ने से पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है। निशांत कुमार एक जनसेवक के रूप में निरंतर बिहारवासियों की सेवा कर रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग को जवाबदेह बनाने की दिशा में उनके कार्यों की आज चहुँओर सराहना हो रही है।वही नीतीश मांडल को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव संजय कुशवाहा मुन्ना मांझी रामजन्म रविदास इंदू चौहान संजय राम उजाला प्र गुलशन कुशवाहा मुन्ना पासवान शिवचरण कुशवाहा संजय प्र प्रदीप मुखिया निरंजना गुप्ता इंदू देवी नीरज कुमार रंजीत सिंह बिट्टू कुशवाहा युगल किशोर मुखिया सकलदीप प्र धर्मेंद्र महतो शिवनंदन मिस्त्री डा सुधीर शर्मा रविशंकर कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
