अमर शहीद रामफल मंडल जी की 83 वी पुण्यतिथि मंच के संयोजक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: दिनांक 23 अगस्त 2026 को स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय रामचंद्रपुर में अमर शहीद रामफल मंडल जी की 83 वी पुण्यतिथि मंच के संयोजक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
स्नातक के कार्यकर्ताओं एवं को संबोधित करते हुए स्नातक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप कुमार ने रामफल मंडल जी की जीवनी पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया की रामफल मंडल जी ब्रिटिश शासन काल में आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिए थे
सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ इन्होंने सीतामढ़ी के विरोध प्रदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाई थी इस घटना में जहां ब्रिटिश सरकार ने गोलीबारी की और नागरिकों को मार डाला रामफल मंडल जी ने इस गोलीबारी के प्रतिक्रिया स्वरूप कई अधिकारियों पर हमला किया जिन्हें बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया ब्रिटिश शासन द्वारा उन पर मुकदमा चलाकर 23 अगस्त 1943 को 19 वर्ष की आयु में उन्हें भागलपुर केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई
मंच के संयोजक दिलीप कुमार ने कहा की आजादी की लड़ाई में ऐसे संघर्षशील स्वतंत्रता सेनानी की जयंती एवं पुण्यतिथि हम लोग स्नातक अधिकार मंच की ओर से हर वर्ष मनाने का काम करेंगे
रामपाल मंडल जी के शहादत दिवस के अवसर पर स्नातक अधिकार मंच के प्रिंस पटेल सुमंत पटेल डॉक्टर अमित पटेल अंकित कुमार इंजीनियर संजीव कुमार राजीव रंजन कुमार सुमंत पटेल मनोज कुमार रितेश कुमार सुजीत मंडल कारू ठाकुर क्रांति रजक प्रभात चौहान के अलावे मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।।
