• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: डी एम नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 18 मामलों की सुनवाई की गई…..

Bykhabretv-raj

Jan 2, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 18 मामलों की सुनवाई की गई …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरेंTv : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में ,श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालन्दा द्वारा आज 18 मामलों की सुनवाई की गई।

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।

परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत यात्री शेड निर्माण कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत सरकारी राशि का दुरूपयोग करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी शिव प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत परिवादी के प्लौट पर विपक्षी द्वारा जबरन दरवाजा खोलने तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, अस्थावां से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी कौशलेंद्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत खेती के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी नवीन कुमार सिंह द्वारा दर्ज शिकायत लोक भूमि पर कब्जा करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी विकास आनंद एवं रूपेश सिंह मंटू द्वारा दर्ज शिकायत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, इस्लामपुर से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु चिकसौरा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी निशांत कुमार द्वारा दर्ज शिकायत चालान को निरस्त करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी निर्भय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी उषा देवी द्वारा दर्ज शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिए जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी विनीत कुमार द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी को ऑनलाइन करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया ।

परिवादी विक्की चौहान द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, नूरसराय से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

परिवादी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी डॉ आर के दी रंजन द्वारा दर्ज शिकायत FIR दर्ज नहीं करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन के क्रम में थानाध्यक्ष, चंडी अनुपस्थित पाए जाने के कारण दंड अध्यारोपित करने के संबंध में स्पष्टीकरण किया गया

परिवादी सिद्धेश्वर पासवान द्वारा दर्ज शिकायत सात निश्चय योजना के तहत बोरिंग करवाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी मनोज कुमार यादव द्वारा दर्ज शिकायत अवैध खाता, खेसरा एवं प्लॉट घटाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी रणजीत सिन्हा विद्यार्थी द्वारा दर्ज शिकायत सरकारी भूमि को बंदोबस्त करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।

परिवादी संतोष कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी, नूरसराय से पुनः रिपोर्ट मांगा गया।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।