एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण -सह- बैठक कार्यक्रम का आयेाजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 03.01.2026 को श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में टाउन हॉल, बिहार शरीफ में एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण -सह- बैठक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने कम उपलब्धि वाले प्रखंडो में प्रगति लाकर फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने हेतु राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारी/कर्मी एवं कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी /कर्मी को आपसी सामंजस्य बनाने हेतु निर्देशित किया गया दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में कुल PM किसान लाभार्थीयों की कुल सं0-174784 है जिसमें कुल ई0के0वाई0सी 70428 एवं FRआईडी0 13829 किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा फार्मर रजिस्ट्री/करने का निदेश दिया गया कि के शेष बचे लक्ष्य को दिनांक 04.01.2026 से ही तीव्रता लाते हुए पंचायत स्तर पर दिनांक 06,07,08 एवं 09 जनवरी 2026 को पंचायत स्तर पर लगने वाले मेगा कैम्पों में कृषि विभाग के सभी कृषि AC/BTM/ATM/KS एवं राजस्व विभाग के सभी राजस्व पदाधिकारी/हल्का कर्मचारी आपसी सहभागिता से ससमय FRआई0डी0 बनाना सुनिश्चित करेंगे।
उनके द्वारा बताया गया कि किसान FRआई0डी0 के माध्यम से न केवल कृषि विभाग के सभी योजनाओं का लाभ ले पायेगें बल्कि किसानों को फसल़ ऋण, फसल बीमा मुआवजा और आपदा राहत प्राप्त करने में सुविधा होगी।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय एवं पंचायत स्तर पर लगने वाले मेगा कैम्पों में अधिक से अधिक किसानों की भागिदारी सुनिश्चित किया जाय।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मी को निर्देश दिया गया कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शेष बचे लक्ष्य को हरहाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें, साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त कैम्प में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मी को चिन्हित कर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जाय एवं Software से संबंधित उत्पन्न बाधा को भी त्वरित गति से मुख्यालय स्तर से समन्वय स्थापित कर समाधान करते हुए आई0डी0 ज्यादा से ज्यादा की जाय।
साथ ही यादि कोई कर्मी कार्याें में अभिरूचि नहीं लेते हो तो उन पर नियमसंगत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि, सभी हल्का कर्मचारी द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा करेंगें तथा प्रत्येक दिन कैम्प में हल्का कर्मचारीयों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगें। साथ ही कैम्प एवं FR का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगें।
इस प्रशिक्षण -सह-बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, जिला कृषि पदाधिकारी नालन्दा, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), कृषि विभाग के सभी जिला/अनुमण्डल/प्रखण्ड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी तथा राजस्व विभाग के सभी अंचलाधिकारी/ राजस्व पदाधिकारी एवं हल्का कर्मचारी ने भाग लिया।
