वंदे भारत एक्सप्रेस के कोंच का मरम्मत हरनौत रेल कारखाना में होगा…
रेलवे बोर्ड के एएमपीयू श्री सीताराम सिंकू का हरनौत कारखाना में दौरा..
ईसीआरकेयू ने ज्ञापन सौप एएमपीयू को यहां के समस्याओं से अवगत करवाया..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: शुक्रवार दिनांक 10 अगस्त 2025 को हरनौत रेल कारखाना में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अपर सदस्य/उत्पादन इकाई (एएमपीयू ) श्री सीताराम सिंकू जी का निरीक्षण कार्यक्रम था। निरीक्षण के पूर्व से ही हाजीपुर से मुख्य कारखाना इंजीनियर श्री ओंकार सिंह के नेतृत्व में हरनौत रेल कारखाना में काफी पहले से तैयारी चल रही थी। आज सुबह कारखाना पहुंचकर एएमपीयू ने महत्वपूर्ण शापों का निरीक्षण किया। उनका विशेष जोर भविष्य के कोच एलएचबी के मेंटिनेंस पर ही था। प्रमुख रूप से उन्होंने एलएचबी व्हील शॉप, एलएचबी बोगी शॉप, सीआरएस, एचआरएस तथा एअर ब्रेक शॉप का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद ईसीआरकेयू के शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें शाखा अध्यक्ष महेश महतो, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चा लाल प्रसाद, संयुक्त सचिव राकेश रंजन, सहायक सचिव विपिन कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, डीटीजीएम पवन कुमार एवं मंजय कुमार तथा युवा संगठन प्रतिनिधि अशोक कुमार सम्मिलित थे, प्रशासनिक भवन में एएमपीयू से मिलकर उनका स्वागत किया तथा सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों एवं कारखाना के रेलवे बोर्ड स्तरीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

ईसीआरकेयू ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों को वर्क स्टडी करवा कर इंसेंटिव दिलाने, कारखाना कर्मियों को भी ड्रेस एलाउंस दिलाने, कारखाना का विस्तार कर पूर्व मध्य रेल के सभी कोच का पीओएच हरनौत में ही कराने स्टाफ स्ट्रैंथ बढ़ाने, हेल्थ यूनिट को डिविजनल अस्पताल में अपग्रेड कराने, हरनौत में एक एईएन को पदस्थापित कराने एवं 200 नए आवास का निर्माण कराने का मांग किया। ज्ञापन के मुद्दों पर एएमपीयू ने यूनियन के साथ विस्तार से चर्चा किया।चर्चा के दौरान एएमपीयू ने ईसीआरकेयू के सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए एक-एक मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अभी नए जितने भी कारखाने बने हैं, उसमें किसी में भी इंसेंटिव नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर वह आगे बात चलाएंगे की सभी कारखाने में एक समान इंसेंटिव प्रदान किया जाए। ड्रेस एलाउंस के मुद्दे पर उनको जब जानकारी दिया गया कि नियमावली में कारखाना कर्मी शब्द नहीं जुड़े होने के कारण कारखाना कर्मियों को ड्रेस एलाउंस नहीं मिलता है, तो इस मुद्दे को भी वे बोर्ड में रखने का आश्वासन दिए। कारखाना के विस्तार के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि आगामी कुछ महीनो में यहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचों का भी पीओएच करने के कार्य योजना पर विचार किया जा रहा है। इस कारखाना का अभी और विस्तार किया जाएगा।

कारखाना विस्तार के अनुपात में स्टाफ स्ट्रैंथ बढ़ाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईसीआरकेयू के मांग पर ही हाल फिलहाल में धनबाद से लगभग 20 पद हरनौत को स्थानांतरित किया गया है। आगे भी यहां पर पदों को बढ़ाया जाएगा। डिविजनल अस्पताल तथा एईएन के पदस्थापना के मुद्दे पर उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक और प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर को निर्देश दिया कि इससे संबंधित प्रस्ताव दानापुर डिवीजन के द्वारा भिजवाए जाए तो इस पर सकारात्मक पहल किया जा सकता है। यूनियन के द्वारा 200 और आवासों के निर्माण के मांग पर उन्होंने बताया कि फिलहाल 72 और आवास बनाने पर सहमति बनी है। जल्द ही इस पर भी कार्य शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के समय प्रशासन के तरफ से एएमपीयू के अतिरिक्त प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अतुल प्रियदर्शी, मुख्य कारखाना इंजीनियर श्री ओंकार सिंह, मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री आर आर प्रताप तथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्री संजीव कुमार त्रिवेदी उपस्थित थे।
