बाबा बख्तौर पूजनोत्सव संपन्न, 51 मन हुमाद से हुआ भव्य हवन, हजारों श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत बाजार के सबनहुआडीह स्थित बाबा बख्तौर मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।इस दौरान सीनियर आईपीएस विकास वैभव, मिसी गांव के सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ इंद्रदेव कुमार, बक्सर जिले के डुमरांव निवासी पूर्व विधायक पहलवान समेत अन्य ने मंदिर में पुजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मन्नत मांगी।
वैशाख शुक्ल पक्ष में आयोजित इस परंपरागत आयोजन में इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार शाम को भव्य तरिके से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम चला। जिसमें बाबा बख्तौर, माता गहेल, खिरहर बसावन, नटवा प्राण सिंह और बांगुर बाबा सहित अन्य देवी-देवताओं का बुलावा हुआ।रात्रि में जागरण का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तगण भक्ति संगीत और कीर्तन में लीन रहे। रविवार को पूजा में नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना और लखीसराय सहित कई जिलों से लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर से देर शाम तक चले अनुष्ठान में 51 मन हुमाद से भव्य हवन किया गया। लोगों ने हवन कुंड में हुमाद से आहुति दी।पूजनोत्सव में शामिल सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में करीब 70 से 75 मन चावल और कई टीना से मीठा से बना रसिया वितरित किया गया। महिलाएं अपने आंचल पसार कर भगतों से आशीर्वाद लेती दिखीं।भक्तों ने मनौती पूरी होने की बात कहकर बाबा के प्रति अपनी आस्था जताई।
इसमें मुनरिक भगत, अवधेश भगत,
महिंद्र भगत,रामबाबू भगत, सौरभ भगत, बोधी भगत ,साको भगत और नवादा के महेंद्र भगत और बख्तियारपुर के मानर में लोग शामिल थे। वहीं मुनारिक भगत ने बताया कि यह पूजा यादव समुदाय की पारंपरिक आस्था से जुड़ी है, जो वर्ष 1995 से बड़े पैमाने पर आयोजित हो रही है। इस अवसर पर मुनरिक भगत, साको भगत सहित लगभग दो दर्जन भगतों की उपस्थिति रही। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाबा बख्तौर का जन्म माता कोयला के गर्भ से हुआ था, जब पृथ्वी पर राजा दलेल सिंह और राक्षसी शक्तियों का अत्याचार चरम पर था।उन्होंने ने कहा वनबेरिया क्षेत्र को अत्याचार से मुक्त कर 52 कोस क्षेत्र में शांति स्थापित की थी। अपने मामा बदन सिंह और राजा दलेल की साजिश के तहत वीरगति प्राप्त करने वाले बाबा बख्तौर ने जीवन पर्यंत पीड़ितों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया।
मौके संजय कुमार यादव, शिक्षक प्रकाश भारती,दुललो कुमार,रविंदर,जतन,उदय समेत अन्य मौजूद थे।
हरिओम की रिपोर्ट….
