• Mon. Apr 27th, 2026

#bihar: राजगीर जू सफारी ने भीषण गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम…

Bykhabretv-raj

Apr 27, 2026

 

 

 

 

 

राजगीर जू सफारी ने भीषण गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के राजगीर में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राजगीर जू सफारी प्रबंधन ने वन्यजीवों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। प्रशासन ने जानवरों को लू और तपिश से बचाने के लिए कूलिंग सिस्टम से लेकर विशेष आवास व्यवस्था तक के कडे इंतजाम किए हैं। श्री राम सुन्दर एम. निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा बताया गया की

प्रमुख उपाय और व्यवस्थाएं:-

आधुनिक कूलिंग सिस्टमः शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और अन्य जानवरों के रिटायरिंग रूम में एयर कूलर और डक्ट कूलिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इन सभी प्रणालियों की दैनिक जांच की जाती है ताकि वे हर समय कार्यशील रहें।

 

 

 

छाया और शेड की व्यवस्थाः चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए वन्यजीवों के इन्क्लोजर में शेड बनाए गए हैं। साथ ही, मांसाहारी जीवों के क्राल (शतंस) की छतों पर ग्रीन नेट लगाई गई है ताकि तापमान को कम रखा जा सके।

निर्बाध जलापूर्तिः सभी इन्क्लोजर और तालाबों में पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिन स्थानों पर पाइपलाइन द्वारा पानी पहुँचाने में कठिनाई है, वहां दो विशेष पानी के टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है।

एवियरी पर विशेष ध्यानः पक्षियों के लिए एवियरी में अतिरिक्त वाटर पॉइंट्स बनाए गए हैं और वहां मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

 

 

 

स्वच्छता और प्राकृतिक शीतलनः रिटायरिंग रूम और क्राल के आसपास सूखी घास और झाड़ियों की नियमित सफाई की जा रही है ताकि वन अग्नि से बचाव किया जा सके।

स्वास्थ्य निगरानीः वन्यजीवों के व्यवहार और दैनिक स्वास्थ्य की निगरानी के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। डॉक्टर नियमित रूप से इन्क्लोजर का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि गर्मी के कारण होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

राजगीर जू सफारी प्रबंधन वन्यजीवों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और इस भीषण गर्मी में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।