• Sat. Dec 6th, 2025

@bihar: स्वीप आइकॉन ने श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में युवा खिलाड़ियों को किया जागरूक…

Bykhabretv-raj

Oct 18, 2025

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में खिलाड़ियों की भूमिका अहम : डा. मानव

स्वीप आइकॉन ने श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में युवा खिलाड़ियों को किया जागरूक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: भारत निर्चाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत ज़िला स्वीप आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने शनिवार को बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में खिलाड़ियों एवं युवा मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया . इस दौरान डा मानव ने आगामी छः नवम्बर के दिन चुनाव पर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील सभी युवाओं से की . उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अभी से लोग मन बना लें और सभी परिजनों व पड़ोसियों को भी जागरूक करें .कहा कि एक एक वोट क़ीमती है आपका . सभी लोग मतदान के दिन बूथ पर जाइए और ईवीएम पर बटन दबाइए . अपने आस पास के लोगों को भी सजग कीजिए ताकि वोट प्रतिशत बढ़ सके . फिर भी अगर मतदाताओं को कोई भी जानकारी लेनी हो तो टोल फ्री नंबर 1950 पर निःशुल्क संपर्क किया जा सकता है . उन्होंने वोटरों से अपील किया है कि धर्म , जाति , लोभ लालच से ऊपर उठकर वोट करें और अपने वोट की चोट से मन पसंद की सरकार बनाएँ तभी देश का लोक तंत्र मज़बूत होगा .इस दौरान पहली बार वोटिंग करने जा रहे वोटरों ने कई सवाल किए जिसका समाधान डा. मानव ने विस्तारपूर्वक किया .मौक़े पर बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित हुईं .