चुनाब को लेकर मीडिया कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को श्री गुप्तेश्वर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की उपस्थिति में श्री धर्मेंद्र प्रसाद, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं श्री सुनील कुमार, जिला मास्टर ट्रेनर के द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त
प्रशिक्षण कोषांग के तत्वावधान में मीडिया कर्मियों के लिए हरदेव भवन सभागार ,बिहारशरीफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में उनके कर्तव्य एवं दायित्वों को निर्वहन हेतु विस्तृत रूप से बताया गया ।
1. मीडिया की भूमिका
सूचना प्रसार/चुनाव की घोषणा/नामांकन (नॉमिनेशन)/नामांकन जांच/ चुनाव अभियान/सुरक्षा व्यवस्था/मतगणना/ कैसे चुनाव, कब, कहां/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन/ दुर्घटना अथवा अशांति आदि की सूचना आम लोगों के अलावे चुनाव आयोग को भी मिलती है/मीडिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक, आर्थिक एवं अपराधिक पृष्ठभूमि की चर्चा/चुनाव में ईमानदारी एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देता है।
2. MCC में
मतदाता को प्रलोभन से बचाता है तथा लोकतंत्र की मजबूती हेतु आम मतदाता को जागरूक करता है।
3. जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 126 A
यह धारा चुनाव के नोटिफिकेशन जारी होने से चुनाव संपन्न होने के अंतिम चरण के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल पर रोक लगाता है।
4. जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 126
यह धारा चुनाव सामग्री के सिनेमेटोग्राफी या टेलीविजन जैसे उपकरण द्वारा चुनाव संपन्न होने के 46 घंटे के अंदर प्रेषित करने से रोक सकती है।
5.. जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 127 A
चुनाव संबंधित पम्पलेट, पोस्टर या अन्य सामग्री के मुद्रण, प्रकाशन आदि उसके द्वारा प्रकाशित होता है इसके अंतर्गत ऐसी मुद्रित सामग्री पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम, पता एवं मुद्रित प्रतियों की संख्या अंकित रहेगा।
6. जन प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 171H
यह चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की आयोग की अनुमति के बिना विज्ञापन आदि खर्चों पर रोक लगाता है।
7. मतदाता शिक्षण एवं जागरूकता
आयोग मीडिया से यह उम्मीद करता है कि वह लोकतंत्र की प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। धनबल एवं उसके पावर की प्रति लोगों को जागरूक करें। खासकर, युवाओं, बेरोजगारों एवं अशिक्षित लोगों का नियम एवं प्रावधानों को मानने हेतु संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करें।
