बिहारशरीफ में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कामरुद्दीनगंज में 10 विद्यालयों के 132 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भागI
नालंदा डाक मंडल के अंतर्गत “अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026” का आयोजन राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कामरुद्दीनगंज, बिहारशरीफ में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नालंदा मंडल के कुल 10 विद्यालयों के 132 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता एवं लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।
यह आयोजन कुंदन कुमार, डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। उनके निरंतर प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में पत्र लेखन के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के केन्द्राधीक्षक डाक निरीक्षक, पूर्वी उपमंडल के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयास से कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया गया और प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ-साथ पत्र लेखन की कला को समझने और अभिव्यक्त करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों ने डाक विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं डाक विभाग के सहयोगी कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नालंदा डाक मंडल की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
