• Sat. Jun 6th, 2026

#bihar: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीविका की ओर से नालन्दा में भव्य कार्यक्रम का आयोजना…

Bykhabretv-raj

Mar 9, 2026

 

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीविका की ओर से नालन्दा में भव्य कार्यक्रम का आयोजना…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर जीविका की ओर से उद्यान महाविद्यालय नूरसराय में भव्य कार्यक्रम का आयोजना किया गया जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी नालंदा श्री कुंदन कुमार जी ने की। जिले में विगत 20 वर्षों से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रही एक महत्वकांक्षी परियोजना ने जिले की लाखों महिलाओं को सशक्त बनाया है और उन्हें एक नई पहचान दी है।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन सभी महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास श्री श्रवण कुमार जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवायी। उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथियों में नालंदा के सांसद श्री कौशलेन्द्र जी, उद्यान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह, जिलाधिकारी नालंदा श्री कुंदन कुमार, जीविका निदेशक श्री राम निरंजन सिंह एवं परियोजना समन्वयक श्रीमती महुआ रॉय चौधरी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री श्रवण कुमार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को जिले के साथ-साथ पूरे राज्य की उन्नति में महिलाओं की भागीदारी और विशेषकर जीविका से जुड़ी सभी महिलाओं के कार्यों से अवगत करवाया और एक समृद्ध समाज के निर्माण हेतु उनके योगदान को सराहा। माननीय ने बताया कि कैसे राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु योजनाएं लायीं और महिलाओं ने उन योजनाओं का लाभ लेकर ना सिर्फ अपना व्यक्तिगत अपितु पूरे परिवार की जीवन शैली में बदलाव लाया और महिलाओं का यह प्रयास निरंतर रूप से चलता जा रहा है। माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार ने राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं जो विशेष कर महिलाओं के लिए चलाई जा रही है उन पर अपनी बातों को बताया जिसमे विशेष रूप से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के बारे में वृहद जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जारी सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जिसके अंतर्गत प्रत्येक दीदी जो सतत जीविकोपार्जन योजना की ओर से राज्य सरकार द्वारा दो-दो लाख रुपए की राशि दी जा रही है जिससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं और हमारा बिहार राज्य सशक्त बन रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी राज्य की प्रत्येक महिला को ₹10000 की राशि दी गई है और बहुत जल्दी सरकार राज्य की उन सभी महिलाओं को दो-दो लाख रुपए की और राशि देगी जिससे वह महिलाएं एक सफल उद्यमी बनेगी और हमारा राज्य एक सफल उद्यम राज्य की ओर अग्रसर हो रहा है। साथ ही साथ माननीय मंत्री महोदय ने यह भी बताया की राज्य के सभी प्रखंडों में एक-एक जीविका दीदी हाट की भी स्थापना की जाएगी और इस हाथ में इन उद्यमी दीदियों के द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री की जाएगी और जिला स्तर पर भी सरस मेला लगाने की बात को भी उन्होंने बताया।

सांसद श्री कौशलेन्द्र जी ने मंच से सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और राज्य की उन्नति में उनके योगदान को सराहा। सांसद महोदय ने यह भी बताया कि आज महिलायें किसी भी रूप में पुरुषों के अधीन नहीं हैं और वो अपने पैरों पर खड़ी होकर पूरे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

उक्त दिवस पर लगभग 400 जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को महिला रोजगार दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री श्रवण कुमार जी, माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार जी, जिला पदाधिकारी नालंदा श्री कुंदन कुमार, जीविका पटना के निदेशक श्री राम निरंजन सिंह जी, प्रधानाचार्य नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय तथा जीविका की दीदियों ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के संबंध में बिहार सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई तत्पश्चात मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभुक वीडियो के द्वारा अनुभव साझा किया गया जिसमें श्रीमती नीतू कुमारी बिहार शरीफ की दीदी के द्वारा यह बताया गया कि वह किस तरह से कोरोना काल में दिल्ली से अपने घर वापस आई थी और बेरोजगार पड़ी हुई थी उसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्राप्त रुपए ₹10000 की राशि किस तरह से उनके लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। इसी क्रम में चंडी, नगरनैसा, राजगीर तथा नूरसराय प्रखंड की दीदियों ने अपना अपना अनुभव साझा की।

कार्यक्रम में जीविका के राज्य कार्यालय से श्रीमती महुआ राय चौधरी, जीविका नालंदा की जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय प्रसाद पासवान, प्रबंधक संचार श्री संतोष कुमार, प्रबंधक सामाजिक विकास श्री पंकज कुमार, प्रबंधक कृषि कार्य श्री अनुराग कुमार, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्री शिव शंकर प्रसाद एवं प्रबंधक प्रशिक्षण श्री राम पुकार, जीविका नूरसराय के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद किशोर तथा जीविका के अन्य अधिकारीयों एवं जीविका कर्मियों ने भाग लिया और सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।