रामलखन सिंह यादव कॉलेज बिहार शरीफ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, रक्त दान कर एनसीसी कैडेट ने समाज के युवाओं को दिया सकारात्मक संदेश डॉक्टर अनिल…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: रामलखन सिंह यादव कॉलेज बिहार शरीफ ( नालंदा ) में महाविद्यालय के सचिव डॉ अनिल कुमार जी के निर्देशानुसार एक स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय प्रशासन एवं सदर अस्पताल बिहार शरीफ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता महाविधालय के सचिव डॉ अनिल कुमार और कॉलेज के प्राचार्य प्रो अवधेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर महाविधालय के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गोपाल कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “रक्तदान महादान
है। हमारे द्वारा दान की गई रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकती है। रक्तदान करने से स्वास्थ पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह शरीर के लिए भी लाभदायक है।”
महाविधालय के शिक्षक प्रो वीरेंद्र कुमार जी और प्रो शंभू कुमार जी के मोटिवेशन पर रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अवधेश कुमार ने सदर अस्पताल बिहार शरीफ नालंदा के ब्लड डोनेशन खासकर और उनकी पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य जांच के बाद प्रमाण पत्र और जलपान देकर सम्मानित व प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया गया।
नालंदा के यूथ आइकन रितेश कुमार ने सभी रक्तदान करने वाले के प्रति आभार प्रकट किए।
इस अवसर पर महाविधालय के प्रो दिनेश महतो, प्रो संगीता सिन्हा , प्रो प्रतिमा रॉय, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो डॉ दिनेश चंद्रा, प्रो सीता कुमारी, प्रो रवि कुमार, प्रो प्रबिला कुमारी, प्रो पूनम कुमारी, प्रो राहुल राज प्रो संजू सिन्हा , प्रो सीमा कुमारी, प्रो संजय कुमार निराला, प्रो सूरज कुमार, प्रो बलवीर कुमार, प्रधान लिपिक खुर्शीद आलम, लिपिक मनीष कुमार, सुमन साव, पंकज कुमार, मंजुला कुमारी लाइब्रेरियन नयन कुमार, लेबटेक्निशियन पिंकी कुमारी, काजल कुमारी, रिंकी कुमारी, संजय कुमार, डाटा ऑपरेटर समीर कुमार, अखिलेश कुमार, आदेशपाल विजय कुमार यादव , कृष्णानंद प्रसाद, सहदेव प्रसाद, समपरी देवी, अनीता कुमारी उपस्थित रहे।
