पटना से फिरौती के लिये अपहृत लडके की 03 घंटे के भीतर बरामदगी सुनिश्चित कर अपराधियो को हथियार एवं कारतूस समेत घटनास्थल से ही गिरफ्तार…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : बिहार शरीफ के सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आज 12.00 बजे अपराहन् के आस पास लहेरी थानाध्यक्ष को एक लडके ने सूचना दिया कि उसके एक धनबाद के रहने वाले दोस्त को कुछ अपराधी पटना से किडनैप कर लिये है तथा बंधक बनाकर 10 लाख रू0 की मॉग कर रहे है और मार पीट कर रहे है एवं जान मारने की धमकी दे रहे है। त्वरित उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये हमलोगो ने तकनीकि एवं अन्य तरीके से उक्त अपहृत बच्चे के बंधक बनाकर रखने वाले जगह के लोकेशन को स्थापित करने का प्रयास किया जिस क्रम में लहेरी थाना अंतर्गत बाजार समिति के आस पास लोकेशन को जीरोईन किया गया। तदोपरांत मानवीय एवं तकनीकि तरीके से सटीक लोकेशन स्थापित करते हुये उक्त ईलाके की घेराबंदी कर दिनेश प्रसाद पिता स्व० हरि प्रसाद सा० बाजार समिति बडी पहाडी मे छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में घर में घुसने पर पाया गया कि 03 व्यक्ति हथियार के बल पर एक लडके को कब्जे मे रखे हुये है। तुरंत धावा बोलकर उक्त तीनो अपराधियो को धर दबोचा गया एवं उनके पास के हथियार को विधिवत् जब्त किया गया तथा अपहृत बालक को पुलिस द्वारा अपने सुरक्षित अभिरक्षा मे लिया गया।
उक्त बालक ने अपना नाम आदित्य सिंह उम्र करीब 19 वर्ष पिता राजु कुमार सिंह सा० डिगुआडीह थाना जोडा पोखर जिला धनबाद बताया तथा बताया कि वह पटना मे कोचिंग मे पढता था जिस क्रम मे पकडे गये एक अपराधी हिमांशु उर्फ गोपी सिंह से किसी प्रकार जान पहचान हो गयी थी जो यह जान गया था कि इनके पिता जमीन कारोबारी है। दिनांक 25.08. 2025 को गोपी द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर इन्हे बहला फुसलाकर पटना में अपने कब्जे मे ले लिया गया उसके बाद बिहारशरीफ घटनास्थल वाली घर मे रखकर मार पीटाई करके फिरौती मे 10 लाख रू० मॅगाने का दबाव दे रहा था। नही देने पर जान मारने की धमकी दे रहे थे। मौका पाकर इसने अपने एक दोस्त को मैसेज किया जिसने आज थाना को सूचना दिया।
घटनास्थल से हिमांशु कुमार उर्फ गोपी सिंह उम्र करीब 24 वर्ष, कुन्दन कुमार उम्र करीब 21 वर्ष तथा सोनु कुमार उम्र करीब 25 वर्ष को 02 हथियार, तीन मैगेजीन एवं 10 कारतूस के साथ पकडा गया। यह कार्यवाही करीब 16.00 बजे के आस पास लहेरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे की गयी। घटनास्थल वाले मकान को हिमांशु उर्फ गोपी सिंह किराये पर लेकर रखा था तथा इसने बताया है कि पूर्व में जेल जा चुका है। सभी का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा अपने बयान पर कांड दर्ज करने की अग्रतर कार्यवाही की जा रही है। बरामद लडके एवं पकडे गये आरोपियो से विस्तृत रूप से पुछ ताछ कर साक्ष्य संकलित किया जायेगा। इस प्रकार पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर 03 घंटे के अन्दर अपहृत को सकुशल बरामद कर अपराधियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है।
गिरफ्तारः-
i. हिमांशु कुमार उर्फ गोपी सिंह उम्र करीब 24 वर्ष पिता शम्भु शरण सिंह ग्राम मघड़ा थाना दीपनगर
ii. कुन्दन कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता विनोद कुमार ग्ररम महम्मदपुर थाना एकंगरसराय वर्त्तमान न्यू नालंदा कॉलोनी थाना लहेरी, दोनो जिला नालंदा
iii. सोनु कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता वशिष्ठ कुमार सा० धुबरी थाना घोसी जिला जहानाबाद
बरामदगीः-
i. अपहृत आदित्य सिंह उम्र करीब 19 वर्ष पिता राजु कुमार सिंह सा० डिगुआडीह थाना जोडा पोखर जिला धनबाद के साथ अपराधियों के पास से मिले..
ii. पिस्टल 02
iii. मैगेजीन 03
iv. कारतूस 10
V. मोबाईल 04
vi. टैब 01
vii. 45 हजार रूपया नगद
छापामारी दलः-
थानाध्यक्ष लहेरी, उनकी टीम एवं लहेरी थाना की डायनेमिक क्यू०आर०टी०
