• Mon. Mar 16th, 2026

@bihar: हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन हेतु RICC राजगीर में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ तंत्र नियंत्रण हेतु ब्रीफिंग…

Bykhabretv-raj

Aug 28, 2025

 

 

 

 

 

 

 

हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन हेतु RICC राजगीर में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ तंत्र नियंत्रण हेतु ब्रीफिंग…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिलाधिकारी एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक,नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन हेतु RICC राजगीर में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ तंत्र नियंत्रण हेतु संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियो को ब्रीफिंग किया गया ।

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर ,राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है , इस प्रतियोगिता में कुल 8 देशों यथा भारत, चीन, जापान , चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कज़ाख़िस्तान एवं बांग्लादेश की टीमें भाग ले रहीं हैं ।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष,मेडिकल टीम, साफ सफाई, पेयजल ,शौचालय, फूड पार्क, लाइटिंग, यातायात व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की गई है ।

संबंधित दंडाधिकारियों /पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य स्थल पर कर्तव्य एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ।

हीरो एशिया कप 2025 के अवसर पर मैच के दौरान राजगीर स्टेडियम में प्रवेश के लिए चार नंबर गेट से खिलाड़ियों का प्रवेश, तीन नंबर गेट से विशिष्ट/ अति विशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश ,दो नंबर गेट से मीडिया एवं आम दर्शक गणों का प्रवेश सहित गेट नंबर 1 के पहले वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है ।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन , अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।