October 18, 2024

ख़बरे टीवी – क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे  99 प्रवासियों को चौदह दिन बीत जाने के बाद, एक एक अमरूद का फलदार पौधा देकर भेजा गया घर

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे  99 प्रवासियों को चौदह दिन बीत जाने के बाद, एक एक अमरूद का फलदार पौधा देकर भेजा गया घर, सभी पौधे मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया

अनीशा सिन्हा, नूरसराय ( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – प्रखंड क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय सरदार बिगहा में रह रहे 60 प्रवासियों को चौदह दिन बीत जाने के बाद एक एक अमरूद का पौधा देकर घर भेजा गया। वहीं मुजफ्फरपुर मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में 12,मध्य विद्यालय किशुनपुर में 03,मध्य विद्यालय दहपर सरगांव में 14 व डायट क्वारंटाइन सेंटर में दस प्रवासियों को भी एक एक अमरूद का पौधा देकर घर भेजा गया।

सभी प्रवासियों को सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने व सामाजिक दूरी बना कर रहने को कहा गया। मौके पर सरदार बिगहा के प्रधानाध्यापक मो.मोअजन्न अहसन ने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिए गए पौधों को रोपित कर इसे पेड़ बनाइये। पेड़ पौधे हैं तो हम सब हैं। डायट क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी श्याम सुंदर प्रसाद ने प्रवासियों को बताया कि शरीर की इम्युनिटी पावर अच्छी रहेगी तो आप स्वस्थ्य रहेंगे। इम्युनिटी पावर से ही कोरोना की लड़ाई से जीत हासिल कर सकते हैं। भोजन में फलों का अहम योग्यदान होता है। हर किसी को प्रतिदिन फल खाना चाहिए। सभी के घरों में फलदार पेड़ होंगें तो फल भी आसानी से मिलेगा और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।

वहीं उपस्थित चिकित्सक डॉ. आजाद आलम ने प्रवासियों को बताया कि अमरूद वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें कैलरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता है। एक अमरूद में लगभग 112 कैलरी होती हैं, जिससे बहुत समय तक भूख का अहसास नहीं होता और धीरे-धीरे वजन भी कम होना शुरू हो जाता है। सभी पौधे मिशन हरियाली नूरसराय के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। मौके पर मुखिया सुनील कुमार,लाल मिन्ता सिन्हा, नागमणी कुमार,शिक्षक उमाकांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Other Important News