• Mon. Sep 7th, 2026

#bihar: सूखा नशा के गर्त से नौजवानों को निकालने के लिए एकजुटता….

Bykhabretv-raj

Sep 7, 2026

 

 

 

 

 

 

सूखा नशा के गर्त से नौजवानों को निकालने के लिए एकजुटता….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें Tv: बिहार शरीफ़: ” सूखा नशा ” जिसके चलते छोटे छोटे अपराध , और नौजवानों की दर्दनाक मौतों के बढ़ने से समाज… शहर को निकालने के उपाय तलाशने के लिये विचार विमर्श करने हेतु ” प्रबुद्ध नागरिक मंच बिहार शरीफ़ ” द्वारा ” शहीद मंसूर भवन बिहार शरीफ़ ” में आयोजित बैठक की अध्यक्षता, वरिष्ठ अधिवक्ता मो. इक़बाल उज़्ज़फ़र ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष I N L) ने किया.
बैठक में बीबी सोग़रा वक़्फ़ स्टेट बिहार शरीफ़ के मोतवल्ली हाजी मो मुख़्तारुल हक़ साहेब,भाकपा के नालंदा ज़िला सचिव कॉमरेड राजकिशोर प्रसाद, भाकपा के बिहार शरीफ़ नगर सचिव कॉमरेड मो नावेद शहाब उर्फ़ गुड्डू, भाकपा किसान सभा के नेता कॉमरेड सत्येन्द्र कृष्णन ( वरिष्ठ अधिवक्ता ), साहित्यिक मंडली शंखनाद के ज़िला सचिव लेखक राकेश बिहारी शर्मा, व सरदार भाई बीरसिंह, शायर व कहानिकार साहेब ख़ान सागर, अम्बेडकर विचार मंच के श्री अनिल पासवान एवं प्रबुद्ध नागरिक मंच बिहार शरीफ़ के एस. एस. प्रभाकर ( उर्फ़ पप्पू जी ) और मो ज़ाहिद अंसारी भी शामिल हुए.
बैठक में ” सूखा नशा ” के साथ” स्वास्थ्य और शिक्षा वयवस्था ” के अतिरिक्त विभिन्न समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता पर बातें रखते हुए ” मुंद्रा बंदरगाह से काफ़ी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का पकड़ा जाना ” और लाखों की तादाद में सरकारी स्कूलों को बन्द किये जाने, को जोड़ कर रखते हुए, ” अंधेरा क़ायम रखे जाने ” के गठजोड़ को रेखांकित करते हुए ” सूखा नशा ” के ख़िलाफ़ किसी भी मुहिम की जटिलताओं की ओर वक्ताओं द्वारा इशारा किया गया.
फिर भी ” सूखा नशा ” के गर्त से नौजवानों… समाज को निकालने के प्रति उपस्थित साथियों द्वारा संवेदना…प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए समाजिक मुहिम चलाने का पक्का एरादा ज़ाहिर किया गया.
इस समाजिक मुहिम में ” ज़िला प्रशाशन, पुलिस प्रशाशन,स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, और शिक्षा विभाग ” से पूरी अपेक्षा के साथ,लगातार सहयोग लिये जाने की राय आई.
मुहिम को आगे बढ़ाने केलिये ” जागरूकता अभियान चलाने ” का फ़ैसला लिया गया, जिसके लिये बड़ी तादाद में पर्चा छपाने का ज़िम्मा एक प्रमुख साथी ने अपनी टीम द्वारा लिये जाने की घोषणा किया, जिस पर उपस्थित साथियों द्वारा प्रसन्नता…. उत्साहभी ज़ाहिर किया गया.
पर्चा ड्राफ्टिंग का ज़िम्मा ” साहित्यिक मंडली शंखनाद ” के सचिव साथी को दिया गया.
भविष्य में बैठक किये जाने केलिये प्रमुख साथी ने शहर के नाला रोड स्थित ” सामुदायिक भवन ” भी उपलब्ध कराया गया.
” मंच ” को विस्तार देने के साथ ” सूखा नशा ” से होनेवाले घातक नुकसान के प्रति संवेदनशील संगठनोंनों को भी मुहिम में जोड़ने के सुझाव भी आए.
बिहार शरीफ़ नगर निगम का वार्ड संख्या 32 बनौलिया को फ़िलहाल ” एक पॉकेट / सघन क्षेत्र ” के तौर पर
चुना गया, जहां ” सूखा नशा ” के ख़िलाफ़ लगातार जागरूकता अभियान चलाने केलिये वार्ड के लोगों एवं संबन्धित सरकारी विभागों, एवं मीडिया कर्मियों द्वारा पूर्ण सहयोग की अपेक्षा के साथ एक सामूहिक प्रयोग करने का फ़ैसला भी लिया गया.
ज़िलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारीगण, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण, से मिलकर ” सूखा नशा ” से निजात विषय को लेकर प्रतिनिधि मंडल द्वारा ” मेमोरण्डम ” भी देने का निर्णय लिया गया.