• Sun. Jul 26th, 2026

#bihar: राजगीर जू सफारी में सर्प बचाव एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Jul 26, 2026

 

 

 

 

 

 

राजगीर जू सफारी में सर्प बचाव एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।

सर्पों के सुरक्षित संरक्षण हेतु राजगीर जू सफारी में विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण ।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर जू सफारी में सपों के संरक्षण, सुरक्षित रेस्क्यू एवं मानव सर्प संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष सर्प बचाव एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जू सफारी के कर्मचारियों एवं वनकर्मियों को सपों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों तथा उनके वैज्ञानिक संरक्षण के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक बनाना था। साथ ही इस कार्यक्रम में बिहार वेटनरी कॉलेज पटना से जू सफारी में आये वेटनरी इंर्टनशीप छात्रों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री अभिषेक, Human Wildlife Conflict Mitigation Expert ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रजातियों के साँपों की पहचान, उनके व्यवहार, प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा रेस्क्यू के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षित एवं मानक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

राजगीर जू सफारी के निदेशक, श्री राम सुन्दर एम ने कहा,

“सर्प हमारी जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जन-जागरूकता और प्रशिक्षित रेस्क्यू तंत्र अत्यंत आवश्यक है।”

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजगीर जू सफारी के डॉ० संजीत कुमार, पशुचिकित्सा पदाधिकारी, श्री अजय कुमार, उप-निदेशक, श्री शिवम सिन्हा एंव सूरज कुमार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी वनरक्षी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सर्प रेस्क्यू से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की तथा वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।