• Thu. Jan 15th, 2026

@बिहार: जी. बि. एम एकाडमी में हर्षोल्लास के साथ श्रावण महोत्सव का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Aug 9, 2025

 

 

 

 

जी. बि. एम एकाडमी में हर्षोल्लास के साथ श्रावण महोत्सव का आयोजन…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : राष्ट्रीय युवा योजना, कैलाश बिहारी मेमोरियल ट्रस्ट और रघुनन्दन सेवा सदन के सौजन्य से संचालित जी. बि. एम एकाडमी में हर्षोल्लास के साथ श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। ।बच्चों के प्रतिभा को जागृत करने हेतु शिक्षकों द्वारा राखी बनाने का ट्रेनिंग दिया गया। जिसमें सभी बच्चें रंग बिरंगे राखी बनाए जो देखने में बहुत ही सुन्दर और मनमोहक था। राखी बनाने के बाद सभी बच्चें मेहंदी एक दूसरे को लगाए।

 

 

जिसमे कई अभिभावक गण, शिक्षक और संस्थान के सदस्यों ने भी अपने हाथों में मेंहदी रच कर हर तरफ हरा ही हरा कर हरियाली को बढ़ावा दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी स्वरूप राष्ट्रीय युवा योजना, बिहार प्रदेश के सचिव नीरज काँस्यकार उपस्थित हुए। उन्होंने कहाँ आज यहाँ जिस रूप में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं वह समाज को नया आयाम देगा।

 

 

पढ़ाई के साथ स्कील ट्रेनिंग के रूप में बच्चों के अंदर जो प्रतिभा बच्चों के बीच डाला जा रहा हैं। जिसे बच्चें आज मस्ती से सिख रहें हैं वह आगे इनका रोजगार हो सकता हैं और यह लघु उद्योग का रूप लेकर अनेक को रोजगार प्रदान कर सकता हैं।फिर सभी स्कूली छात्राओं द्वारा सभी स्कूली छात्रों को राखी बाधा गया। सभी छात्रों ने बहनों को टाफी देकर उन्हें राखी की बंधाई दी।बच्चों के इस भाई बहन के प्रेम रूपी नदिया में डुबकी लगाते ही लगा की सच में बच्चें मन के सच्चे होते हैं।

 

 

विश्व एक परिवार हैं का अलख जगाने का अद्भुत नजारा बच्चों ने अपने इस कार्यक्रम से दिया जो विश्व को नया सन्देश दे रहा हैं।इसी सोच से बच्चें बड़े हो तो विश्व में कई समस्या का समाधान बिना परिश्रम के हो सकते हैं। फिर सभी ने झूला का आनंद लेते हुए नाचते झूमने लगे । कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान विद्यालय की प्रधाध्यापिका शुबी चंद, शवा प्रवीण, आसिया खातून, सागुफ, मोनी कुमारी, आफरीन, याशमीन प्रवीण, रीना बहन का था।