Vims में सनसनी: 2 दिन की नवजात बच्ची को बाथरूम सीट में फेंका, CCTV खंगाल रही पुलिस…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर के बाथरूम में महज दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बच्ची के सिर को ऐंठकर उसे बाथरूम की सीट में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों और कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस भी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है । यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में इस तरह फेंका।
सूत्रों की मानें तो नवजात हाल ही में अस्पताल में जन्मी थी, ऐसे में शक की सुई अस्पताल में भर्ती किसी महिला या उसके परिजनों की ओर भी जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर कैसे एक नवजात को इस तरह बाथरूम तक ले जाकर फेंक दिया गया और किसी को भनक तक नहीं लगी
पावापुरी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष भावना कुमारी का कहना है कि जल्द ही CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ जकी जमाल ने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। साथ ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
