सैनिक स्कूल नालंदा में उत्साह के साथ आयोजित हुआ 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…
‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आधारित योग एवं प्राणायाम का कराया अभ्यास..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: दिनांक 21 जून 2026, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ले० कर्नल दीपक सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य महोदय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
योग प्रशिक्षक सी० एच० एम० मृगेंद्र लहरी, पी० आई० स्टाफ, सैनिक स्कूल नालंदा के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा ध्यान की विधियों का भी अभ्यास कराया गया। सभी योगार्थियो ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। विद्यालय परिवार ने “स्वस्थ आयु के लिए योग” की भावना को आत्मसात करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल सपधरे हर्ष मधुकर, शिक्षक, प्रशासनिक एवं सामान्य कर्मी उपस्थित रहे।
