• Tue. Nov 3rd, 2026

#bihar: नालन्दा में सद्भावना नगर बनेगा देश का मॉडल मोहल्ला..

Bykhabretv-raj

Nov 3, 2026

 

 

 

 

 

 

नालन्दा में सद्भावना नगर बनेगा देश का मॉडल मोहल्ला...

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत ।हरनौत प्रखंड स्थित नगर पंचायत हरनौत अंतर्गत सद्भावना नगर में बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसकी अध्यक्षता बृंद कुमार पासवान ने की ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा से पधारे राष्ट्रीय युवा योजना के ट्रस्टी ,प्रतिष्ठित बाबा आमटे पुरस्कार से सम्मानित मधुसूदन दास उर्फ मधु भाई को समाजसेवी डॉ.दीपक कुमार एवं चंद्र उदय कुमार ने
माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर
स्वागत किया ।बैठक को संबोधित करते हुए मधु भाई ने कहा कि भारत पुनर्निर्माण अभियान के अंतर्गत सद्भावना नगर को देश का मॉडल मोहल्ला बनाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में आजादी का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा ,उसके पहले हमे देश में मॉडल ग्राम/ मोहल्ला निर्माण करना है ।आने वाले 20 वर्ष बाद हम सभी को
अच्छा समाज और आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सद्भावना नगर को मॉडल बनाने के लिए स्वच्छता,स्वाबलंवन ,सद्भावना एवं स्वाभिमान आदि चार क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा जो कि देश में एक मॉडल होगा । समाजसेवी डॉ.दीपक कुमार ने सद्भावना नगर वासियों के सहयोग से
मॉडल मोहल्ला बनाने का संकल्प लिया ।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी डॉ.आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि सद्भावना नगर में नशामुक्ति का विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी सूखे नशे के चपेट में है जो देश के विकास में बाधक है ।हरित हरनौत के संस्थापक रवि कुमार ने पर्यावरण जागरूकता के प्रति लोगो का ध्यान आकृष्ट किया ।प्रख्यात लोक गायक भैया अजीत ने स्वच्छता संबंधी गीत सुनाकर लोगों को प्रेरित किया ।बैठक के पूर्व मधु भाई ने आम का पौधा लगाकर सद्भावना का पैगाम दिया ।
मौके पर पर्यावरणप्रेमी रोहित कुमार ,शिवानी कुमारी ,मुकेश कुमार मानव ,शैलेश जी ,हर्षवर्धन कुमार ,मनीष कुमार ,सहित समाजसेवियों ,बुद्धिजीवियों ने भाग लिया ।