• Tue. Nov 3rd, 2026

#bihar: नालंदा हड्डी एवं रीढ़ सेंटर में मरीजों की जान बचाने की दिशा में एक नई पहल..मेदान्ता हॉस्पिटल के साथ हुए अस्पताल..

Bykhabretv-raj

Nov 3, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा हड्डी एवं रीढ़ सेंटर में मरीजों की जान बचाने की दिशा में एक नई पहल..मेदान्ता हॉस्पिटल के साथ हुए अस्पताल..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी बाईपास स्थित नालंदा हड्डी एवं रीढ़ सेंटर में मरीजों की जान बचाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। अस्पताल में मेदांता के तकनीकी सहयोग से अत्याधुनिक टेली आईसीयू सेवा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के माध्यम से गंभीर मरीजों की 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निगरानी की जाएगी।

डॉक्टर. रश्मि नारायण ने बताया कि टेली आईसीयू अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है। इसकी निगरानी मेदांता की विशेषज्ञ टीम करेगी…

 

 

जो 24 घंटे मरीजों की गतिविधियों और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर स्थानीय चिकित्सकों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट भी पूरी तरह तैयार रहेगी।
वहीं निदेशक डॉक्टर अमरदीप नारायण ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाना है। अक्सर सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करना पड़ता है।

 

 

इस दौरान समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीजों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वर्चुअल टेली आईसीयू की व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञों की निगरानी में बेहतर इलाज मिल सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस मौके पर अस्पताल के प्रबंधक ऋषिकेश ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में कई अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।