डी एम नालन्दा के अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विधानसभा वार सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विधानसभा वार सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन हेतु सभी निर्वाची पदाधिकारियों,सभी मतदान कर्मियों, सेक्टर पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, पुलिस पदाधिकारी /पुलिस बलों तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों /कर्मियों को उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का महापर्व है और प्रत्येक मतदान पदाधिकारियों कर्मियो ने अपने दायित्व , पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। सभी पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफलता के लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं ।
जिला पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मियों के समर्पण एवं सहयोग से नालन्दा जिला में मतदान कार्य सफलतापूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हुआ है ,साथ ही मतदान प्रतिशत में बेहतरीन प्रगति हुई है ।
विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त नालन्दा जिलान्तर्गत अंतिम मतदान प्रतिशत निम्नवत हैः-
1. 171 – अस्थावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष- 55.06 , महिला – 58.77 कुल 56.81%
2. 172 – बिहारशरीफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -55.15 , महिला – 54.85 कुल 55.00%प्रतिशत रहा।
3. 173 – राजगीर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -61.09 , महिला -63.09 कुल 62.03 प्रतिशत रहा।
4. 174 – इस्लामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -60.12 , महिला – 63.65 कुल 61.77 प्रतिशत रहा।
5. 175 – हिलसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -62.02 , महिला – 64.51 कुल प्रतिशत 63.2 रहा।
6. 176 – नालन्दा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -60.37, महिला – 62.05 कुल 61.16 प्रतिशत रहा।
7. 177 – हरनौत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष -58.73 , महिला – 61.32 कुल 59.95 प्रतिशत रहा।
इस प्रकार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 का कुल मतदान प्रतिशत पुरुषों -58.80 महिला -60.93 यानी कुल 59.81 प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी , स्थापना शाखा उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,आईटी प्रबंधक,डीआइओ आदि उपस्थित थे।
