नालन्दा में ट्रांसजेंडरो के बीच एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालन्दा हिलसा अनुमंडल / प्रखंड के बिहारी रोड स्थित देवी स्थान मन्दिर दक्षिणी कोयरी टोला में किन्नरो / ट्रांसजेंडरो के बीच एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया /
नालसा व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार नालन्दा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज गुरविंदर सिंह मलहोत्रा व प्राधिकार सचिव राजेश कुमार गौरव तथा तालुका विधिक सेवा समिति हिलसा के अध्यक्ष सह एडीजे आलोक कुमार पाण्डेय व सचिव शोभना स्वेतांकी के संयुक्त आदेश पर पैनल अधिवक्ता विजय कुमार एवं हिल सा अनुमंडल कार्यालय के लीगल सर्विसेज क्लीनिक में प्रतिनियुक्त पीएलवी आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक / टॉपिक्स B SLSA योजना ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का एकीकरण , पुनर्वास एवं न्याय तक पहुँच( SITARA2023) विषय पर जानकारी मुहैया करायी गयी /
सर्वप्रथम पीएलवी आलोक कुमार ने परिचय सत्र के दौरान किन्नरो का विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण का गठन वर्ष 1987 में किया गया था 1994 के संशोधन अधिनियम के बाद इसका प्रभाव 9 नवम्बर 1995 से पूरे देश में लागू हो गया /
इस प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गो जैसे निर्धन , आर्थिक रूप पिछड़े वंचित , असहाय, महिला , बच्चे , अनुसूचित जाति, जनजाति , और विकलांग व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है एवं समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराना इत्यादि/
पैनल अधिवक्ता विजय कुमार ने उपस्थित ट्रांसजेंडरों के बीच जानकारी देते कहा कि BSLSA स्कीम इंटेग्रेशन ऑफ ट्रांसजेंडर पर्सन एण्ड दियर रिहेबिलिटेशन एण्ड प्रोवाइडिंग एक्सेस टू जस्टिस ( SITARA 2023)
इस योजना का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें न्याय , शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा तक समान पहुंच प्रदान करना है /
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है चाहे वह किसी भी लिंग, जाति, या वर्ग से क्यों न हो , लेकिन लम्बे समय तक ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज से अलग थलग रखा गया ,जिससे वे शिक्षा रोजगार और न्याय से वंचित रह गये / इसी असमानता को मिटाने और ट्रांसजेंडर व्यक्तियो को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देने के लिए योजना की शुरुआत सितारा 14 नवम्बर 2023 को शुरू की गयी है /
सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 का फैसला में कहा गया कि ट्रांसजेंडर लोगों को तीसरा लिंग के रूप में मान्यता दी गई /
सरकारी अधिकारिक 2011 और मंत्रालय स्तरीय संकलन के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना में अन्य / ट्रांसजेंडर के रूप में दर्ज कुल संख्या 4 87 803 है एवं बिहार राज्य में इसकी कुल संख्या 40827 बताई गयी है / नालन्दा जिला में अनुमानित तौर पर इसकी संख्या कम व स्पष्ट नही है /
भारत में ट्रांसजेंडरों के लिए मुख्य कानून ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 है एवं बिहार सरकार ने 2019 में बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड जिसकी स्थापना समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा की गयी है/ इसका उद्देश्य राज्य में ट्रांसजेंडर (किन्नर ) समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना ,रोजगार , स्वास्थ्य , और संपति जैसे क्षेत्रों को भेद भाव से बचाना है / भारत सरकार
और विभिन्न राज्य सरकारें ने किन्नरों के लिए कई सरकारी योजनाएँ प्रदान करती है /
जिसमें एक लाभकारी योजना **स्माइल योजना [ * ( SIMLE* पूरा नाम सपोर्ट फोर मार्जिनलाइज्ड इन्डुविजुअलस फोर लाइवलीहुड एण्ड इन्टरप्राईज / हिन्दी में हुआ आजीविका और उद्यम हेतु हाशिए पर रहे व्यक्तियों को समर्थन /
स्माइल योजना क्या है ? इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि स्माइल योजना की की शुरुआत वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा औपचारिक रूप से लाँच किया गया था / किन्नरो (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों और समाज से बहिष्कृत लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याण कारी योजना
है / इसका मुख्य उद्देश्य किन्नरों और भीख मांगनेवालों को मुख्य धारा में लाना एवं उन्हें सम्मान जनक जीवन , शिक्षा, रोजगार और आवास जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना /
योजना के दो प्रमुख घटक है –
*१ ट्रांसजेंडर वेलफेयर कम्पोनेंट* जहाँ किन्नरों की पहचान , सुरक्षा और पुनर्वास पर ध्यान दिया जाता है / ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कौशल विकास शिक्षा , स्वास्थ्य बीमा , और आजीविका के अवसर प्रदान किये जाते हैं /
*२ *सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर का* *म्प्रिहेंसिव रिहेविलिटेशन* *ऑफ पर्सन्स* *एंगेज्ड इनबेगिंग* भीख मांगने वाले लोगों का पुनर्वास शिक्षा और प्रशिक्षण सुनिश्चित करना /
पात्र किन्नरों को किन्नर सम्मान पेंशन योजना पात्र किन्नरों को मासिक पेंशन /
किन्नर आवास योजना के तहत आवास या आश्रय गृह की सुविधा / शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता / कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत सिलाई , ब्यूटी पार्लर , हस्तशिल्प आदि में प्रशिक्षण / रोजगार और आत्मनिर्भर के तहत स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण करना / स्वास्थ्य सुविधाएँ इसके तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच , मानसिक स्वास्थ्य सहायता और उपचार की व्यवस्था करना / भेद भाव समाप्त करना समाज में समान अधिकार , सम्मान और अवसर सुनिश्चित करना / पढ़ने के लिए नवमी कक्षा से पीजी तक पढ़ाई करने वालो को स्कॉलरशीप का पैसा दिया जाता है /
किन्नर कल्याण बोर्ड के तहत किन्नरों की समस्याओं को समझने और उनके लिए नीतियाँ और योजनाएँ बनाने का काम करता है /
सभी तरह के लाभ लेने के लिए बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड एवं स्माइल योजना व इसके वेवसाइट से रजिस्ट्रेशन कराना होता है / तभी योजना का लाभ ले सकेंगे / सभी किन्नरों ने अपनी अपनी मूल भूत समस्या से भी अवगत कराया और उन्होंने कहा कि अभी तक हमलोग इस योजना को समझ नहीं पाया था जिसके कारण लाभ से वंचित रह रहें हैं /
इस तरह के विधिक जागरूकता शिविर को सराहते हुए कहा कि पहली बार इस तरह के शिविर में भाग लिया इससे बहुत कुछ हमलोग को जानकारी हुई / दोनो तरफ से धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को स्थागित किया गया / इस मौके पर सपना किन्नर , पुनम किन्नर ,
लालो किन्नर , आरती किन्नर , मोहनी किन्नर , पूजा किन्नर , मनिषा किन्नर , मुस्कान किन्नर , निशा किन्नर , खुशी किन्नर , माही किन्नर , निशु किन्नर , इत्यादि लोग शामिल रहे /
