• Fri. Feb 13th, 2026

@bihar: ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों के बीच करवाया…

Bykhabretv-raj

Oct 19, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों के बीच करवाया…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

@ख़बरें Tv:  बिहार शरीफ के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों के बीच करवाया गया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय का प्रांगण सभागार सुंदर कलात्मक एवं सुरुचि पूर्ण रंगोली से जगमगा रहा था बच्चों के चेहरे पर खुशी बतला रही थी कि सारे बच्चों ने इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में जीत और मेहनत किया है। विद्यालय के डायरेक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि बच्चे रंगोली के माध्यम से अपनी कलात्मक क्षमताओं और रचनात्मकता को व्यक्त करने का मौका मिलता है जिससे उनके कोमल मन एवं दिमाग में पढ़ाई के साथ-साथ कलात्मक कौशल की वृद्धि होती है। इस रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली बनाते समय टीमवर्क सहयोग और प्रभावी संचार के महत्व को सीखा जा सकता है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण कुमार ने बच्चों के इस रंगोली प्रतियोगिता को देखकर बच्चों को बढ़ावा देते हुए कहा कि रंगोली हमारे भारतवर्ष की वर्षों पुरानी परंपरा है जो फर्श एवं घर आंगन एवं मुख्य द्वार पर बनाए जाने वाली सजावट की एक जीवंत कला है। ऐसा माना जाता है कि फूलों और हर्बल कलर से बनी रंगोली हमारे मानव जीवन में अपने घरों और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है ,जिससे मन हमेशा प्रसन्न रहता है और वातावरण बहुत सकारात्मक होता है।

 

 

विद्यालय की प्राचार्यी डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने इस रंगोली कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगोली एक कलात्मक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि धार्मिक और प्रतीकात्मक उद्देश्य का पूरा करने का एक मार्ग धन की देवी हिंदू देवी देवता लक्ष्मी गणेश का स्वागत करने के लिए या किसी भी आने वाले मेहमान के लिए भी स्वागत रूप में यह रंगोली बनाई जाती है। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्गदर्शम के माही और ग्रुप रही, द्वितीय स्थान वर्ग में अष्टम वर्ग की अनीता और ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर अनामिका और ग्रुप के बच्चों ने बाजी मारी। विद्यालय के सुबह के असेंबली में सभी वर्ग के बच्चों ने मिलकर महापर्व छठ गीत की प्रस्तुति एवं नृत्य-नीटिका प्रस्तुत किया जिसे देखकर वहां पर उपस्थित सभी ने मंत्र मुग्ध होकर छठ गीत गुनगुनाले लगे और काफी भक्तिपूर्ण माहौल बन गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे जिसमें रंजय सिंह, किशोर कुमार पांडे ,पवन कुमार, विजय कुमार, नाजिम रजा, सतीश कुमार पांडे, राजकुमार सिंह, अमित सिंह, नाजिया खान, मिलन मैडम ,दुरछना मैडम, सीमा मैडम, रौनक मिस, चंपा मैडम , हिना मिस, सोनम मिस एवं गांगुली उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।