• Thu. Nov 19th, 2026

#khabreTv: राजीव रंजन का मुंबई में भव्य स्वागत, बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई…

Bykhabretv-raj

Nov 18, 2026

 

 

 

 

 

राजीव रंजन का मुंबई में भव्य स्वागत, बिहार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: मुंबई : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के मुंबई आगमन पर बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर की नवी मुंबई कोऑर्डिनेटर कमेटी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत, उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के उप-समन्वयक विशाल आनंद तथा कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार फाउंडेशन, मुंबई चैप्टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई में बिहार के लोगों का स्नेह और अपनापन हमेशा प्रेरित करता है। बिहार फाउंडेशन बिहार और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने बिहारवासियों की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजीव रंजन प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने बिहार फाउंडेशन के माध्यम से बिहार और महाराष्ट्र के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।