• Thu. Nov 19th, 2026

#bihar: अक्षय नवमी पर ए.एन. कॉलेज में आँवला वृक्ष का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

Bykhabretv-raj

Nov 18, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अक्षय नवमी पर ए.एन. कॉलेज में आँवला वृक्ष का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 18 नवंबर 2026। ए.एन. कॉलेज, पटना के स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग द्वारा अक्षय नवमी के पावन अवसर पर आँवला वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति में वृक्षों के धार्मिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने आँवले के औषधीय एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आँवला आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण फल है। इसमें विटामिन-C एवं एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका उपयोग पाचन स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता के समर्थन तथा त्वचा एवं बालों की देखभाल में पारंपरिक रूप से किया जाता है। च्यवनप्राश सहित अनेक आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका उपयोग होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ. आमिर उल्लाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व है। लोक प्रशासन के दृष्टिकोण से भी सतत विकास, जनभागीदारी और पर्यावरणीय जागरूकता सुशासन के महत्वपूर्ण आयाम हैं।
पूर्व विभागाध्यक्ष कविता राज ने कहा कि अक्षय नवमी पर आँवले के वृक्ष की पूजा की पौराणिक परंपरा भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को दर्शाती है। आँवले का वानस्पतिक नाम Phyllanthus emblica L. है। आयुर्वेद में इसे ‘आमलकी’ कहा जाता है। इस प्रकार वृक्षारोपण हमारी सांस्कृतिक विरासत, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय चेतना का संगम है।इस आयोजन के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत, लोक प्रशासन विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. आमिर उल्लाह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हीना तबस्सुम, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वरुण, पीएमआईआर विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता, डॉ. शत्रुघ्न, डॉ. राहुल प्रसाद, डॉ. नवीन एवं डॉ. विकास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।