प्रो. नवल किशोर यादव जी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के शानदार जीवंत प्रस्तुति के लिए उनका उत्साहवर्धन किया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत (एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव) संकुल स्तरीय प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 बेली रोड में उत्साहपूर्ण आयोजन छः अगस्त एवं सात अगस्त को किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन नाटक, पारंपरिक कथावाचन, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय गायन, शास्त्रीय गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत एवं प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य शिक्षकों के लिए समर्पित, सहयोगी प्रवृत्ति वाले कुशल वक्ता, प्रकांड विद्वान प्रो. नवल किशोर यादव जी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के शानदार जीवंत प्रस्तुति के लिए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। मौके पर उपस्थित डॉ अजय कुमार , पुष्पा कुमारी, अयोध्या प्रसाद सिंह एवं अन्य सम्मानित मौजूद रहे।
स्थल प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने समापन संबोधन में विद्यार्थियों के जोश और प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम की उपयोगिता के महत्त्व को रेखांकित किया। जिसमें उन्होंने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका की सराहना की एवं पठन – पाठन के साथ – साथ ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार और अतिथि राज्य के रूप में उत्तराखंड से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें उत्तराखंड की लोक धुनों, नृत्य और हस्तशिल्प को दर्शाया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान से विद्यार्थियों में सामुदायिक समझ, परस्पर सम्मान और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है।
यह द्विदिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ इसमें पटना संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए ऊर्जावान, प्रतिभाशाली विद्यार्थियो के अंदर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 बेली रोड के मनोरम वातावरण ने उनके अंदर नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया जोकि विभिन्न कार्यक्रम में परिलक्षित हो रहा था जिसकी प्रशंसा कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यार्थियों एवं अनुरक्षकों द्वारा आवासन, भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गयी।
इस प्रतियोगिता के सफल संपादन में स्थल प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं उपप्राचार्य द्वय श्रीमती मधु कुमारी एवं श्री राजीव रंजन सिंह का समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा, प्रधानाध्यापक द्वय श्री राजीव रंजन एवं श्री अमरेंद्र कुमार का अनुभव तथा समन्वयक के रूप में श्री खालिद एजाज एवं श्रीमती किरण कुमारी का योगदान महत्वपूर्ण था, कार्यक्रम के व्यवस्थित रूप में पूर्ण कराने में सभी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही तथा मंच संचालन के दायित्व का निर्वहन श्री रंजीत कुमार, श्री प्रभात मिश्र एवं श्री गौरी शंकर चौधरी ने किया ।
