• Fri. Aug 7th, 2026

#bihar: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती के मोके पर कार्यक्रम आयोजित…..

Bykhabretv-raj

Aug 7, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती के मोके पर कार्यक्रम आयोजित…..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बिहार सरकार,कला संस्कृति विभाग के द्वारा पटना के ज्ञान भवन में आयोजित,समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय सरावगी, कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों की उपस्थिति में बिहार राज्य के प्रत्येक जिलों में संत रविदास के जन्मस्थल के पवित्र मिट्टी से भरे कलश एवं पूजित नारियल को मठ मंदिरों में पहुंचाने हेतु सांगठनिक 52 जिलाध्यक्षों को सौंपा गया जहां से प्रत्येक जिले में मंडल स्तर से गांव गांव तक पहुंचाकर संत रविदास के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसी क्रम में आज भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पवित्र कलश को रथ पर सजाकर नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में रखा गया। रास्ते में हरनौत बाजार, मोरा तालाब एवं बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों द्वारा कलश का पूजन एवं फूल माला द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में आत्मसात कर समाज में बिना भेदभाव के सबको अपना मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र कलश नालंदा जिला के प्रत्येक मंडलों में जाएगा जहां से प्रत्येक मंदिरों, मठों में संत रविदास जी के जन्मस्थली का पावन मिट्टी पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, डा आशुतोष कुमार जिला मंत्री अमरेश कुमार, आई टी सेल संयोजक अमित शान, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, सन्नी पटेल, बिट्टू कुमार सिंह, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, राजेश सिंह सिसोदिया, रामजतन आर्य, रंजीत कुमार रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।