• Sat. Dec 6th, 2025

@bihar: डी एम, एस पी नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार चुनाव से संबंधित विषय को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Bykhabretv-raj

Oct 6, 2025

 

 

 

 

 

 

डी एम, एस पी नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार चुनाव से संबंधित विषय को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक , नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में न्यू एन आईसी सभागार में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित विषय को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।

विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के प्रेस नोट संख्या ECI/PN/316/2025 दिनांक-06.10.2025 के आलोक में विधान सभा आम निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ हीं पूरे बिहार राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नालंदा जिला अंतर्गत विधान सभा आम निर्वाचन 2025 प्रथम चरण में चुनाव संपन्न कराए जाने संबंधी विवरणी निम्नवत् है :-

1. प्रेस नोट जारी किए जाने की तिथि 06-10 -2025
2. अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि 10-10 -2025
3. नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17. 10.2025
4. नाम निर्देशन पत्र के संवीक्षा की तिथि
18 .10. 2025
5. अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 20 .10. 2025
6. मतदान की तिथि 06.11.2025
7. मतगणना की तिथि
14. 11 .2025
8. निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तिथि 16.11. 2025

नालंदा जिला अंतर्गत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की कुल संख्या निम्नवत हैः-
(1) 171- अस्थावां विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 370

(2)172-बिहारशरीफ विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 445

(3) 173- राजगीर (अ०जा०) विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 381

(4)174 – इस्लामपुर विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 390

(5) 175- हिलसा विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 389

(6) 176 -नालंदा विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 389

(7) 177 -हरनौत विधान सभा अंतर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या – 401

इस प्रकार विधानसभावार कुल मतदान केंद्रों की संख्या – 2765 है।

नालन्दा जिले में निर्वाचक सूची 30 सितंबर 2025 के अंतिम प्रकाशन में विधान सभावार निर्वाचकों की संख्या निम्न प्रकार है:-

1.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 171
विधान सभा क्षेत्र का नाम- अस्थावां
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -159726
महिला निर्वाचकों की संख्या -142100
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 7
कुल निर्वाचकों की संख्या – 301833

2.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 172
विधान सभा क्षेत्र का नाम- बिहारशरीफ
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -202407
महिला निर्वाचकों की संख्या -185670
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 18
कुल निर्वाचकों की संख्या – 388095

3.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 173
विधान सभा क्षेत्र का नाम- राजगीर
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -156679
महिला निर्वाचकों की संख्या – 141346
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 5
कुल निर्वाचकों की संख्या -298030

4.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 174
विधान सभा क्षेत्र का नाम- इस्लामपुर
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -160146
महिला निर्वाचकों की संख्या – 140762
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 3
कुल निर्वाचकों की संख्या -300911

5.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 175
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हिलसा
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -159535
महिला निर्वाचकों की संख्या – 143658
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 5
कुल निर्वाचकों की संख्या -303198

6.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 176
विधान सभा क्षेत्र का नाम- नालन्दा
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -170995
महिला निर्वाचकों की संख्या -152957
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 9
कुल निर्वाचकों की संख्या -323961

7.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 177
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हरनौत
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -167923
महिला निर्वाचकों की संख्या -150042
अन्य निर्वाचकों की संख्या -6
कुल निर्वाचकों की संख्या -317971

इस प्रकार कुल पुरुष निर्वाचकों की संख्या – 1177411
महिला निर्वाचकों की संख्या -1056535
अन्य निर्वाचकों की संख्या -53
कुल निर्वाचकों की संख्या -2233999 है

नालन्दा जिले में निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन में विधान सभावार युवा मतदाताओं की संख्या निम्न प्रकार है:-

1.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 171
विधान सभा क्षेत्र का नाम- अस्थावां
पुरुष निर्वाचकों की संख्या – 1468
महिला निर्वाचकों की संख्या – 1785
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या – 4478

2.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 172
विधान सभा क्षेत्र का नाम- बिहारशरीफ
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -1473
महिला निर्वाचकों की संख्या -1739
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या – 6497

3.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 173
विधान सभा क्षेत्र का नाम- राजगीर
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -1262
महिला निर्वाचकों की संख्या – 1555
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या -4136

4.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 174
विधान सभा क्षेत्र का नाम- इस्लामपुर
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -1112
महिला निर्वाचकों की संख्या – 1381
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या -5483

5.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 175
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हिलसा
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -101
महिला निर्वाचकों की संख्या – 1213
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या -5247

6.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 176
विधान सभा क्षेत्र का नाम- नालन्दा
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -1468
महिला निर्वाचकों की संख्या – 1703
अन्य निर्वाचकों की संख्या – 0
कुल निर्वाचकों की संख्या -5072

7.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 177
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हरनौत
पुरुष निर्वाचकों की संख्या -1128
महिला निर्वाचकों की संख्या -1400
अन्य निर्वाचकों की संख्या -0
कुल निर्वाचकों की संख्या -5618

इस प्रकार कुल पुरुष निर्वाचकों की संख्या – 8924
कुल महिला निर्वाचकों की संख्या – 10773
अन्य निर्वाचकों की संख्या -0
कुल निर्वाचकों की संख्या -36531

नालन्दा जिले में निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन में विधान सभावार सर्विस वोटरों की संख्या निम्न प्रकार है:-

1.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 171
विधान सभा क्षेत्र का नाम- अस्थावां
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 606

2.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 172
विधान सभा क्षेत्र का नाम- बिहारशरीफ
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 787

3.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 173
विधान सभा क्षेत्र का नाम- राजगीर
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 887

4.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 174
विधान सभा क्षेत्र का नाम- इस्लामपुर
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 1045

5.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 175
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हिलसा
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 750

6.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 176
विधान सभा क्षेत्र का नाम- नालन्दा
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 849

7.विधान सभा क्षेत्र संख्या – 177
विधान सभा क्षेत्र का नाम- हरनौत
कुल सर्विस वोटरों की संख्या – 670

इस प्रकार सभी सर्विस वोटरों कि संख्या 5594 है।

जिलांतर्गत दिव्यांगजन मतदाताओं में पुरुष मतदाता 13638 ,महिला मतदाता 6871, थर्ड जेंडर एक, कुल मतदाताओं की संख्या 20510 है ।

उन्होंने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न प्रकार के सूचनाओं के आदान-प्रदान करने एवं प्राप्त शिकायतो, सुझावों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला संपर्क केंद्र- सह- वोटर हेल्पलाइन कार्यरत है जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है ।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । सोशल मीडिया /फेक न्यूज़ पर विशेष निगरानी बरती जाएगी ।

इस अवसर पर नगर आयुक्त , उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित थे ।