हर घर तिरंगा अभियान के तहत नालंदा खंडहर में प्रभात फेरी एवं वंदे मातरम् संगीत कैंपेन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : नालंदा। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नालंदा मंडल द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा खंडहर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वंदे मातरम् संगीत कैंपेन” एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी नालंदा खंडहर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उप डाकघर, नालंदा में समाप्त हुई।
प्रभात फेरी के दौरान डाक कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नालंदा जैसे ऐतिहासिक एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल से तिरंगे और राष्ट्रप्रेम का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाना गौरव की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” हमारे राष्ट्रभाव और स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस मौके पर डाक निरीक्षक दक्षिणी रामाशीष प्रसाद, रणजीत कुमार रजक, विकास राय, अभिषेक कुमार, पोस्टमास्टर बिहार शरीफ मनीष कुमार, विनीता कुमारी, प्रतिभा नारायण, पाली कुमारी, सुनीता कुमारी, अंशु रानी, अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित नालंदा मंडल के कई डाक कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डाक कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
