• Sat. Aug 15th, 2026

#bihar: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2, बेली रोड, पटना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..

Bykhabretv-raj

Aug 15, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2, बेली रोड, पटना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

# ख़बरें Tv: पटना: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, बेली रोड में 15 अगस्त 2026 को देश का *80वाँ स्वतंत्रता दिवस* बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह* द्वारा तिरंगा फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं *”वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन* सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर *प्रथम पाली की उप-प्राचार्या श्रीमती मधु कुमारी*, *द्वितीय पाली के उप-प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह*, *श्रीमती सीमा सिंह* एवं *श्रीमती संगीता सिंह* उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का *मंच संचालन गुरु प्रसाद यादव* ने किया। छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नाटक प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान विद्यालय में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले *कुछ शिक्षकों को सम्मानित* भी किया गया। प्राचार्य ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस पर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग होना है तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और “भारत माता की जय” के नारों के साथ समापन हुआ।