• Sat. Oct 10th, 2026

#biharsports : पटना में दिखेगा देशभर की बैडमिंटन प्रतिभाओं का दमखम,जुटेंगे 550 से अधिक उभरते खिलाड़ी…

Bykhabretv-raj

Oct 10, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पटना में दिखेगा देशभर की बैडमिंटन प्रतिभाओं का दमखम,जुटेंगे 550 से अधिक उभरते खिलाड़ी…

10 से 15 अक्टूबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026..

छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि के लिए बालक-बालिका एकल और युगल स्पर्धाओं में होगी जोरदार टक्कर…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 9 अक्टूबर 2026:- बिहार की खेल धरती पर देशभर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में 10 से 15 अक्टूबर तक ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का आयोजन हो रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 550 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा, तकनीक तथा खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। साथ ही, उन्हें दूसरे राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने, उनके खेल से सीखने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 550 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी बिहार के लिए उत्साहजनक है। ऐसे आयोजनों से राज्य में बैडमिंटन के विकास को गति मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा। इससे उन्हें अपनी खेल क्षमता को निखारने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।
बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद महासचिव श्री के. एन. जायसवाल के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों के बीच कुल छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। टूर्नामेंट में बालक एकल, बालक युगल, बालिका एकल और बालिका युगल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता की शुरुआत 10 अक्टूबर को क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबलों से होगी। इसके बाद मुख्य दौर, प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। 15 अक्टूबर को फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस है-
10 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले
11 अक्टूबर: सुबह 11:30 बजे से क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले
12 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से मुख्य दौर के मुकाबले
13 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से प्री-क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले
14 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल
15 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से फाइनल मुकाबले तथा दोपहर 2 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह

छह दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा। पटना में होने वाली इस प्रतियोगिता से बिहार में बैडमिंटन के प्रति उत्साह बढ़ने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।