सुशासन दिवस पर कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: सुशासन दिवस (Good Governance Day) के अवसर पर श्री कुन्दन कुमार ,जिला पदाधिकारी, नालन्दा, से प्राप्त मार्गदर्शन में दिनाँक 25/12/2025 को नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में कृषि से संबंधित विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुशासन दिवस (Good Governance Day) के अवसर पर राजगीर में जिला कृषि पदाधिकारी, नालंदा के नेतृत्व में कृषि से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 250 किसानों द्वारा भाग लिया गया। साथ ही प्रत्येक प्रखंडों में 50 किसानों द्वारा कार्यकर्म में भाग लिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक सरकार की कृषि योजनाओं को पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।
जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज अनुदान, कृषि यांत्रिकीकरण एवं प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
इस अवसर पर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं में पारदर्शिता, त्वरित समाधान एवं किसान हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, राजगीर के द्वारा किसानों से अपील किया गया कि रिपर कम बाईंडर कृषि यंत्र का उपयोग करें तथा फसल अवशेष को जलाने से बचें। फसल अवशेष जलाने से वातारण प्रदूषित तो होता ही है तथा खेती उर्वरा शक्ति भी कम होती है।
सुशासन दिवस के आयोजन से किसानों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रशासन की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है ।
इस कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, राजगीर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, BTM तथा ATM एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
