• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: कोल्ड वेव में मानवता की मिसाल: ए एन कॉलेज पटना के छात्रों ने बांटे कंबल…

Bykhabretv-raj

Dec 26, 2025

 

 

 

 

 

कोल्ड वेव में मानवता की मिसाल: ए एन कॉलेज पटना के छात्रों ने बांटे कंबल…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, – ए एन कॉलेज पटना के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के प्रति मानवता का हाथ बढ़ाते हुए शुक्रवार की शाम एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।  “अध्ययन के साथ मानवीय मूल्य की चेष्टा “इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों से जोड़ना और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. कविता राज ने कहा, “कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों से हमारे विद्यार्थी मानवीय मूल्यों को समझते हैं और भविष्य में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु तत्पर रहते हैं।”

इस मौके पर विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से एकत्रित कंबलों को जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा। इस कार्य में विद्यार्थियों अमन कुमार पाठक, शाश्वत स्नेहिल, पल्लवी, जिगर, रचित और केंद्रीय विद्यालय के छात्र अलख श्री ने सक्रिय भागीदारी की।

 

 

 

 

डॉ. कविता राज ने इस पहल को प्रेरणादायी बताया और कहा कि विभिन्न सामाजिक कार्यों के जरिए विद्यार्थी अपने भीतर दयालुता और सहानुभूति का विकास कर सकते हैं।

इस तरह के कार्यक्रम न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव साबित होते हैं। ए एन कॉलेज के इस प्रयास से स्पष्ट होता है कि युवा पीढ़ी भी सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है।

इस कार्यक्रम ने विभाग के ‘अध्ययन के साथ मानवीय मूल्य की चेष्टा’ के संकल्प को साकार किया और नए युग के विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।