• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: एनएसएस ने अर्जुन टोला को लिया गोद , जागरूकता अभियान से हुई शुरुआत….

Bykhabretv-raj

Mar 24, 2026

 

 

 

 

 

एनएसएस ने अर्जुन टोला को लिया गोद , जागरूकता अभियान से हुई शुरुआत….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) एसयू कॉलेज में संचालित एनएसएस ( राष्ट्रीय सेवा योजना ) के बैनर तले सोमवार को हिलसा मई ग्राम स्थित अर्जुन टोला में जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया . आम नागरिकों एवं ख़ासकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस मुहिम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो . अनिल कुमार सिंह , मुख्य पार्षद धनंजय कुमार , समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया . इस मौक़े पर कार्यक्रम का विधिवत संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डा. पिंकी कुमारी, सम्राट सरकार एवं संदीपा इंद्रा ने बताया कि सभी स्वयंसेवक सात दिनों तक गाँव में अपनी सेवा देंगे तथा उनसे मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे . इस दौरान हर घर का सर्वेक्षण करते हुए उनसे सामाजिक सुधार संबंधी राय भी ली जाएगी जिससे गाँव विकास के पथ पर अग्रसर हो सके . इसके अलावा स्वच्छता, शिक्षा , नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित प्रश्नावली भी तैयार की जाएगी . विभिन्न तरह की ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर भी सप्ताह भर चर्चा होगी . इस कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवकों को समापन के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री अनिल ने कहा कि युवावर्ग में नेतृत्व क्षमता विकसित हो तथा वे देश – समाज के सरोकार से जुड़ सकें इसी मक़सद से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है . मुख्य पार्षद श्री धनंजय कुमार ने नशा सेवन पर रोक लगाने की अपील की . उन्होंने सघन अभियान चलाकर टोले को नशामुक्त घोषित करने का अहवाह्न किया . डा. मानव ने कहा कि युवाओं में जोश और उत्साह होता है जिसका उपयोग सभी को समाजहित में करना चाहिए . इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से विद्यार्थियों के अंदर संस्कार पनपता है . कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज ने खेल कूद की महत्ता के बारे में जानकारी दी. मौक़े पर मधुसूदन कुमार सुजीत कुमार , सुभद्रा देवी, वार्ड पार्षद राकेश शर्मा , चंदन कुमार, नीरज कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे .