नालन्दा की बावन बूटी हस्तकला देश की धरोहर है इसे बचाना और बढ़ाना है:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिला के बावन बूटी साड़ी को मिला जी आई टैग। बिहारशरीफ के बसवन बिगहा में बावन बूटी कलाकृतियों के निर्माण कार्य में लगे बुनकरों से मिलने पहुंचे जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार।उन्होंने कहा कि यह जी आई टैग नालंदा की पहचान और बुनकरों की मेहनत का सम्मान है। अब नालंदा की बावन बूटी साड़ी देश-दुनिया में अपनी खास पहचान के साथ बिकेगी। जीविका के माध्यम से सभी सरकारी कार्यक्रमों में अंगवस्त्र के रूप में उपयोग करके इसका प्रचार प्रसार कर विकास किया जायेगा ग्राम श्री मेलों में ग्रामीण विकास के द्वारा स्टाल लगाकर बावन बूटी कला का विस्तार किया जायेगा।बावन बूटी की कारीगरी सदियों पुरानी है। एक-एक साड़ी में बुनकरों की कला और परंपरा दिखती है। जी आई टैग मिलने से नकल पर रोक लगेगी और बुनकरों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने बुनकरों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मार्केटिंग, डिजाइन विकास और प्रशिक्षण में हर मदद दी जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़कर इन साड़ियों की बिक्री बढ़ाई जाएगी ताकि बुनकरों की आय दोगुनी हो सके बिहार की हस्तकला हमारी धरोहर है। इसे बचाना और बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बसवन बिगहा और नेपुरा गांव के बुनकर बिहार का गौरव हैं। सरकार उनके कौशल को नई ऊंचाई तक ले जाएगी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कला को बढ़ानें और संवारने का काम किया है बिहार की सरकार हर संभव मदद करती रहती है और आगे भी करती रहेगी धरोहर को बचाने एवं संवारने को हमारी सरकार कृतसंकल्पित है राष्ट्रीय स्तर पर बावन बूटी कलाकृतियों के बजह से ही बसवन बिगहा को पहचान और सम्मान मिली जिसमें पद्म श्री स्व कपिल देव कामत की कड़ी मेहनत लग्न का परिणाम है सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि यहां के बुनकर आत्म निर्भर बन रहें हैं सरकार के द्वारा हर संभव मदद पहुंचाकर बुनकरों के आर्थिक स्थिति को मजबूत और सशक्त किया जायेगा संसद में और मजबूती से बावन बूटी के विकास की बात रखूंगा।लाखों देवी ने कहा कि बावन बूटी की कला की शुरुआत स्व कपिल बाबू ने की थी जिसके कारण उन्हें महामहिम राष्ट्रपति महोदय के द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था अब बावन बूटी कला को जी आई टैग दिया गया है जिससे बुनकरों के दिन बहुरेंगे तथा उनका सपना साकार होता दिख रहा है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुनकर,महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं गुलरेज अंसारी जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव कुमार मंगलम रिक्की कुमार पुष्प राज पाण्डेय सच्चिदानंद प्रसाद।
