• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: राष्ट्रपति की उपस्थिति में नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह कल; वैश्विक विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव…

Bykhabretv-raj

Mar 30, 2026

 

 

 

 

राष्ट्रपति की उपस्थिति में नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह कल; वैश्विक विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर, नालंदा, बिहार (30 मार्च, 2026): नालंदा विश्वविद्यालय अपने द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए पूर्णतः तैयार है, जो कल विश्वविद्यालय परिसर में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में आयोजित होगा। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में 31 देशों के कुल 617 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक दिन का केंद्रबिंदु विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं, जिनकी उपलब्धियाँ ज्ञान, नवाचार और वैश्विक दृष्टि के संगम को दर्शाती हैं।

एमबीए (सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट, 2022–24) के छात्र सौरभ कुमार सिन्हा, जो वर्तमान में ओएनजीसी में जियोसाइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, ने कहा, “मैं भारत के पहले जियोथर्मल वेल ड्रिलिंग प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा हूँ। नालंदा में प्राप्त शिक्षा ने मेरे प्रोफेशनल करियर को नई दिशा दी है।”

स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज (2020–22) की पूर्व छात्रा सुश्री स्निग्धा, जो वर्तमान में जापान में एनवायर्नमेंटल टॉक्सिकोलॉजी में पीएचडी कर रही हैं, ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और विशेष अवसर है। नालंदा लौटकर इस उपलब्धि का हिस्सा बनना भावुक और प्रेरणादायक अनुभव है।”

 

 

 

कश्मीर से आने वाली और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (2020–22) की पूर्व छात्रा सुश्री सीरत, जो वर्तमान में ओएनजीसी इंडिया के साथ कार्यरत हैं, ने कहा, “नालंदा का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व का विषय है। दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होना मेरे जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है।”

दीक्षांत समारोह के अवसर पर नव-निर्मित ‘विश्वमित्रालय’ सभागार का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। साथ ही, बिहार संग्रहालय के सहयोग से बौद्ध विरासत पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की जाएगी, जो नालंदा की ऐतिहासिक और वैश्विक धरोहर को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी।

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 2026 शिक्षा, संस्कृति और वैश्विक संवाद के संगम का एक भव्य प्रतीक बनने जा रहा है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलेगा।