• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: मंत्री श्रवण कुमार ने नितिन गडकरी से अपने विभाग से संचालित कई योजनाओं के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर औपचारिक मुलाकात की…

Bykhabretv-raj

Dec 11, 2025

 

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली में आज श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से बिहार में पथ एवं परिवहन विभाग से संचालित कई योजनाओं के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर औपचारिक मुलाकात किया …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक-11.12.2025 को श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने माननीय केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी से बिहार में पथ एवं परिवहन विभाग से संचालित कई योजनाओं के संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर औपचारिक मुलाकात किया । इस मुलाकात में बिहार राज्य में पथ निर्माण एवं पथ परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । चर्चा के दौरान उन्होंने आश्‍वासन दिया है कि बिहार के जनता के हित में जितना संभव हो सकेगा उतना केन्द्र सरकार बिहार के परियाजनाओं को जल्दी पूर्ण कराया जाएगा ।
मुलाकात के क्रम में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी ने बिहार विधान सभा के चुनावों में एन0डी0ए0 गठबंधन को मिली अपार सफलता पर अपनी ओर से बिहार की जनता को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं उन्होंने कहा कि बिहार के विकास लिए हर संभव योजनाएं चलायी जाएगी एवं बिहार के जनता से संबंधित योजनाओं पर साकारात्मक विचार करते हुए इसे जल्द से जल्द रूकी हुई राशि को जारी किया जाएगा ।