विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश…
“समय पर जांच, टीकाकरण और जागरूकता ही हेपेटाइटिस से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय” – डॉ. अमितेश कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 28 जुलाई। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को तारा मंडल ऑडिटोरियम, पटना में महावीर पैरामेडिकल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा भव्य पैरामेडिकल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज एवं भावी स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पैरामेडिकल छात्रों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अमितेश कुमार ने कहा कि हेपेटाइटिस आज भी विश्व की गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल है, लेकिन समय पर जांच, टीकाकरण और उचित उपचार के माध्यम से इस बीमारी से होने वाली गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को लिवर संबंधी किसी भी समस्या या शुरुआती लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों को समय रहते जांच कराने, टीकाकरण अपनाने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति प्रेरित करना भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जानकारी और जागरूकता का आकलन करने के लिए “Know Your Hepatitis Score” विषय पर एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेपेटाइटिस से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 पैरामेडिकल छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में श्री मुकेश हिसारिया, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. शुचिस्मिता, डॉ. रावी अग्रवाल, श्री जे.पी. टोडी, डॉ. भावना झा एवं डॉ. निधि अल्फ्रेड विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि मुकेश हिसारिया, डीआईजी मनोज कुमार नट्ट तथा जय प्रकाश तोड़ी ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं जन-जागरूकता अभियानों को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।
इस अवसर पर महावीर पैरामेडिकल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटना के विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव, टीकाकरण एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि “जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है” और यदि प्रत्येक व्यक्ति समय पर जांच एवं टीकाकरण को अपनाए तो हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
