• Thu. May 14th, 2026

#bihar: आशुतोष कुमार मानव, संतोष कुमार पार्थ एवं निलेशानंद सर के द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया…

Bykhabretv-raj

May 14, 2026

आशुतोष कुमार मानव, संतोष कुमार पार्थ एवं निलेशानंद सर के द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा :शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओरिजिन फिजिक्स क्लासेस में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव, प्रिंट मीडिया प्रतिनिधि संतोष कुमार पार्थ तथा यूथ आइकॉन निलेशानंद सर उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

संस्थान के निदेशक मनोहर कुमार ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन को प्राथमिकता देता है।

इस अवसर पर आशुतोष कुमार मानव ने कहा,

 “आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।”

वहीं संतोष कुमार पार्थ ने कहा,

 “ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और मेहनत से वे बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।”

यूथ आइकॉन निलेशानंद सर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,

 “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।”

कार्यक्रम के अंत में निदेशक मनोहर कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।