• Thu. Jul 23rd, 2026

#bihar: हरनौत में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक, बीईओ ने दिए निर्देश…..

Bykhabretv-raj

Jul 23, 2026

 

 

 

 

 

 

 

हरनौत में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक, बीईओ ने दिए निर्देश, UDISE+, ई-शिक्षा कोष, APAR ID और नवोदय परीक्षा आवेदन पर जोर…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) भवन में बृहस्पतिवार को प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नितेश कुमार रंजन ने की, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, यू-डाईस और
ई-शिक्षा कोष ऐप में पहली कक्षा के बच्चों की एंट्री,
तथा APAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक
अकाउंट रजिस्ट्री) बनाने पर चर्चा हुई। बीईओ ने इन कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन कराने पर विशेष बल दिया गया। बीईओ ने बताया कि 250 आवेदन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक लगभग 100 आवेदन ही भरे जा सके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, इसलिए सभी प्रधानाध्यापकों को सक्रिय होकर योग्य विद्यार्थियों के आवेदन भरवाने के निर्देश दिए गए।बैठक में ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, “प्रशस्त ऐप 2.0(प्री-असेसमेंट होलिस्टिक स्क्रीनिंग टूल)” पर भी चर्चा हुई।बीईओ ने बताया कि एनसीईआरटी नई दिल्ली ने 6 जुलाई को “प्रशस्त ऐप 2.0” का आधिकारिक शुभारंभ किया है। इस ऐप के माध्यम से स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी शिक्षकों का ऐप पर पंजीकरण 31 जुलाई तक अनिवार्य किया गया है। आगामी 15 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रथम चरण में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग प्रशस्त ऐप 2.0 के माध्यम से शिक्षकों द्वारा की जाएगी।अन्य निर्देशों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों की नियमित साफ-सफाई और शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने एवं छोड़ने का सख्त निर्देश शामिल था। वहीं, मध्य विद्यालय हसनपुर के शिक्षक सह परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ नालंदा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और एचएम सुनील मेहता सहित अन्य ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उदय कुमार, सुनील मेहता, राजाराम पासवान, बूंद कुमार पासवान, लेखापाल विजय कुमार, डीईओ धुर्व, ऋषि, प्रेम, अभिषेक, सतीश, सुमित्रा, भारती, प्रियंका, मनोज, अखिलेश, प्रकाश भारती, सतीश सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

 

हरीओम की रिपोर्ट