• Wed. May 20th, 2026

#bihar: मलमास मेला भारत की संस्कृति और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव….

Bykhabretv-raj

May 17, 2026

मलमास मेला भारत की संस्कृति और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव : श्रवण कुमार

उद्घाटन समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  राजगीर में आयोजित मलमास मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री तथा जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मलमास मेला को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं का भव्य उत्सव बताया।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर की पावन धरती सदियों से ज्ञान, तप, त्याग और शांति का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि मलमास मेला बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। साथ ही यह राज्य के पर्यटन क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मंत्री ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से इस ऐतिहासिक मेले को राजकीय स्वरूप मिला, जिससे इसकी गरिमा और भव्यता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल से मलमास मेला आज एक बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है।

श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, आवास और अन्य सुविधाओं के लिए लगातार बेहतर व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता दी गई है।

मंत्री ने राजगीरवासियों से अपील की कि इस ऐतिहासिक मेले की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को कायम रखें। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सफाईकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और राजगीर के नागरिकों को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।