हिलसा एवं कराय परशुराय क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई…
भारी मात्रा में शराब जब्त एवं विनष्ट, चार अभियुक्त गिरफ्तार..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार जिला पदाधिकारी , नालंदा के निर्देशानुसार आज मद्यनिषेध विभाग, नालंदा की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से हिलसा एवं कराय परशुराय क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
हिलसा टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मकरौता गांव के पास Jh 02 BR 9969 नंबर प्लेट लगी एक एम्बुलेंस को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस से 8 PM ब्रांड की कुल 15 पेटी (720 पीस टेट्रा पैक, लगभग 129.6 लीटर विदेशी शराब) बरामद की गई। साथ ही एम्बुलेंस से दो अतिरिक्त नंबर प्लेट भी बरामद हुईं।
जांच में पाया गया कि मरीज के लिए स्ट्रेचर की जगह पर तहखाना बनाकर शराब छुपाई गई थी तथा फर्जी मरीज बनी महिला तस्कर में शामिल थी।
इस कार्रवाई में निम्नलिखित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए:
1. सतीश कुमार, साकिन – दयालपुर, हिलसा, नालंदा
2. बाल्मीकि यादव, साकिन – पूना, हिलसा, नालंदा
3. मिंतू देवी, साकिन – खपुरा, नगरनौसा, हिलसा, नालंदा
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सतीश कुमार पूर्व में भी आरा में RPF एवं मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा पकड़ा जा चुका है।
तस्करी का नेटवर्क
यह शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए बनी थी।
तस्करी उत्तर प्रदेश से की जा रही थी।
फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाकर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य कार्रवाई
आज सुबह कराय परशुराय थानांतर्गत मोहद्दीपुर एवं दरियापुर में मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रोन एवं खोजी कुत्ते की मदद से चिन्हित कर 38 प्लास्टिक ड्रमों में रखे लगभग 6400 लीटर किन्वित जावा महुआ को विनष्ट किया गया। साथ ही दरियापुर से एक महिला को 3 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मद्यनिषेध विभाग की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
